Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

मल्लिकार्जुन खरगे की जुबान उनको मुबारक, लेकिन देश करता है पीएम मोदी पर विश्वास : अश्विनी वैष्णव

Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister Ashwini Vaishnav, Mallikarjun Kharge
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Apr 2023

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि कांग्रेस का यही माइंडसेट है जिसे खरगे ने अपने शब्दों में रखा है। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। 

प्रधानमंत्री मोदी के लिए मौत का सौदागर जैसे शब्दों तक का प्रयोग किया गया।केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस के अंदर जिस तरह का कल्चर, जिस तरह की भावना, जिस तरह की नकारात्मक सोच है और जो उनका माइंडसेट है, खरगे ने कांग्रेस के इसी माइंडसेट को अपने शब्दों में रखा। 

लेकिन देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर स्पष्ट विश्वास रखता है।उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति में कोई ऐसा नेता नहीं आया है जिनकी इतनी स्ट्रांग मोरल अथॉरिटी हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोरल अथॉरिटी है। लोगों को विश्वास है कि यह देश को सही राह पर ले जाने वाले नेता हैं। 

इसलिए खरगे कुछ भी बोलें, उनकी जुबान उनको मुबारक, लेकिन राष्ट्र निर्माण के इस यज्ञ में पीएम मोदी और उनके अनुयायी हम सब चलते रहेंगे।आपको बता दें कि, भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कहने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister Ashwini Vaishnav , Mallikarjun Kharge

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD