Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री के आह्वान पर अमृतसर के वॉर मेमोरियल में बड़े पैमाने पर श्रमदान किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) का शुभारम्भ किया ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करें नवनियुक्त सहायक अभियंता : सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

कर्नाटक कांग्रेस ने भड़काऊ बयान देने के लिए अमित शाह के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Karnataka Congress, Karnataka Congress Complaint
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 27 Apr 2023

कर्नाटक में कांग्रेस इकाई ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा नेताओं और सार्वजनिक रैलियों के आयोजकों को विभिन्न समुदायों के बीच भड़काऊ बयान देने, दुश्मनी, नफरत और दुर्भावना को बढ़ावा देने के संबंध में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत बेंगलुरु में हाई ग्राउंड्स पुलिस के पास दर्ज की गई है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, राज्य प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और एआईसीसी प्रवक्ता गौरव वल्लभ व्यक्तिगत रूप से पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई।उन्होंने मांग की कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर हिंसा की घटनाएं होने की बात कहकर राज्य के मतदाताओं को धमकाने के लिए केंद्रीय मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि जानबूझकर झूठे बयान दिए गए हैं, मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की धमकी दी गई है और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को बदनाम किया गया है।पार्टी ने आईपीसी और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

बयान 25 अप्रैल को विजयपुरा और अन्य स्थानों पर सार्वजनिक रैलियों के दौरान दिए गए थे।शिकायत में कहा गया है कि शाह ने अपने भाषण में निराधार और झूठा आरोप लगाकर कांग्रेस की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। इसका स्पष्ट उद्देश्य एकत्रित व्यक्तियों के बीच सांप्रदायिक वैमनस्य का माहौल बनाने की कोशिश करना था।

शिकायत में कहा गया है कि शाह ने जानबूझकर कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ पूरे कर्नाटक राज्य में बनाए गए सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने के इरादे से कई झूठे और सांप्रदायिक आरोप लगाए।केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि यदि कांग्रेस आगामी चुनाव जीतती है, तो पूरा कर्नाटक राज्य सांप्रदायिक दंगों से पीड़ित हो जाएगा।

शिकायत में कहा गया कि अमित शाह का बयान किसी भी वर्ग या समुदाय के लोगों को किसी अन्य वर्ग या समुदाय के खिलाफ अपराध करने के लिए उकसाने के लिए तैयार किए गए हैं, और इस तरह आईपीसी की धारा 505 और आईपीसी के अन्य प्रावधानों के तहत दंडनीय हैं।

बयान अप्रत्यक्ष रूप से धमकी देते हैं और किसी विशेष राजनीतिक दल और उम्मीदवार को वोट देने के लिए मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास करते हैं।सुरजेवाला ने कहा, इसलिए हम अनुरोध करते हैं कि अमित शाह और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Karnataka Congress , Karnataka Congress Complaint

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD