Wednesday, 04 October 2023

 

 

खास खबरें 5000 रुपए रिश्वत लेता हुया ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार पंजाब कोई सर्वेक्षण नहीं कर सकता क्योंकि हमारे पास किसी को भी देने के लिए पानी नहीं है: राजा वड़िंग किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदना सुनिश्चित किया जाएगा : ब्रम शंकर जिम्पा एलपीयू के पूर्व विद्यार्थियों के बैंड "रागा फ्यूजन" को "इंडिया'ज गॉट टैलेंट" टीवी शो में वैश्विक प्रशंसा मिली खड्डों तथा नालों के चैनलाईजेशन के लिए उठाएंगे कारगर कदम : कर्नल धनी राम शांडिल राज्य कर एवं आबकारी विभाग का अवैध शराब एवं कर चोरी के विरूद्ध अभियान जारी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सिविल सचिवालय-1 में सिफ्ती के घर श्री हरिमन्दिर साहिब की बड़े आकार की तस्वीर लोगों को समर्पित पंजाब पुलिस द्वारा बम्बीहा ग्रुप के दो गुर्गे काबू; चार पिस्तौल बरामद बेहतर इंसान बनने का ध्येय लेकर जीवन में आगे बढ़ें विद्यार्थी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चेतन कृष्णा मल्होत्रा और टी सीरीज सभी भक्तो के लिए लाये है एक खूबसूरत शिव भजन उपराज्यपाल ने श्रीनगर के प्रतिष्ठित लाल चैक से सीआरपीएफ महिला बाइक अभियान ‘यशस्विनी‘ को हरी झंडी दिखाई उपराज्यपाल ने जिले को ओडीएफ़ मॉडल दर्जा प्राप्त करने में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए डीसी कुलगाम को उपलब्धि प्रमाण पत्र प्रदान किया उपराज्यपाल देवकी आर्य पुत्री पाठशाला श्रीनगर के संस्थापक दिवस समारोह में शामिल हुए पंजाब के पूर्व वित्त और लोक निर्माण मंत्री ने उपराज्यपाल से भेट की ईईपीसी के क्षेत्रीय निदेशक ने उपराज्यपाल से भेंट की माता खीर भवानी आस्थापन समिति टिक्कर कुपवाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से भेंट की परम पूज्य श्री श्री यदुगिरि यतिराजा नारायण रामानुज जीयर स्वामी ने उपराज्यपाल से भेंट की सरमद हफीज ने श्रीनगर में राष्ट्रीय थांग-ता चैंपियनशिप की शुरुआत की उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने जम्मू जिले में शिक्षा क्षेत्र के कामकाज की समीक्षा की उपायुक्त राजौरी ने पैकेज-ट के तहत एनएच-144ए, पर ब्लैकटॉपिंग कार्य शुरू किया डीडीसी राजौरी ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कामकाज की समीक्षा की

 

भाजपा के सत्ता में आते ही यूपी में किसानों की बदहाली शुरू: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 26 Apr 2023

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के साथ यूपी में किसानों की बदहाली शुरू हो गई है। इन्होंने जो वादे किए उनमें एक भी वादा पूरा नहीं किया। संकल्प पत्र में जो वचन दिए उसे भूल गए।सपा मुखिया अखिलेश ने बुधवार को अपने जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणाएं भी हवाई हो गई हैं। 

किसान पूरी तरह अनाथ है। किसान की आय 2023 तक दोगुनी करने का वादा जोर शोर से प्रसारित किया गया था। 6 साल की राज्य की और 9 साल की केंद्र सरकार के दौर में भी इस वादे पर अमल नहीं हुआ। भाजपा ने किसानों को बहकाने के लिए हरेक के खाते में दो-दो हजार रुपए जमा करने का भी खूब प्रचार किया पर हकीकत में तमाम किसानों से उसकी वसूली के सख्त आदेश आ गए।

सपा मुखिया ने कहा कि आज किसान अपनी फसल की लागत भी नहीं निकाल पा रहा है। गेहूं की खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्रों में घोर अव्यवस्था दिखाई देती है। कई जगह तो क्रय केंद्र खुलते ही नहीं। जहां क्रय केन्द्र खुले है वहां भी किसी न किसी बहाने गेहूं की किस्म को लेकर आपत्तियां लगा दी जाती है। 

बिचौलिए और बहुराष्ट्रीय कम्पनियां सांठगांठ का फायदा उठाकर किसानों का गेहूं औने पौने दाम पर खरीद लेती है। कायदे से सरकारी खरीद एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) कभी नहीं मिलता। किसान के गेहूं की ठीक से सरकारी खरीद नहीं हो रही है। भाजपा सरकार ने प्राइवेट कम्पनियों से किसानों का गेहूूं खरीदवा दिया अब वही कम्पनियां लोंगो को मंहगा आटा बेचेंगी।

अखिलेश ने कहा कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसान को जो नुकसान हुआ उसका तो भाजपा सरकार ने संज्ञान लिया नहीं। इधर अग्निकांडो ने किसान की कमर तोड़ दी है। सैकड़ो बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गयी। बहुत से किसानों के लिए खाने तक के लिए एक दाना अनाज का नहीं बचा है। शादी व्याह के लिए एकत्रित सामान भी जलकर खाक हो गया।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD