Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका!

 

कर्नाटक में भाजपा सरकार ने 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटे : प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Uttar Pradesh, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चामराजनगर, (कर्नाटक) , 25 Apr 2023

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कर्नाटक की भाजपा सरकार पर अपने कार्यकाल के दौरान 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटने का आरोप लगाया। चामराजनगर के हानूर कस्बे में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि लोगों का पैसा मंत्रियों और नेताओं के आवासों तक पहुंच गया है और भाजपा ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है।

उन्होंने कहा, अगर मेरे पास 1.5 लाख करोड़ रुपये होते, तो 100 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), 117 ईएसआई अस्पताल, 750 किलोमीटर मेट्रो रेल, 2,250 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे और 30 लाख घर बन सकते थे। उस पैसे का क्या हुआ? यह पैसा भाजपा नेताओं के आवास में है।

प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा चुनाव से पहले और बाद में अलग तरह से बात करेगी, वे जल्दी भूल जाते हैं। सैकड़ों आश्वासन देने वाली भाजपा ने क्या उन्हें पूरा किया? क्या राशन के दाम सस्ते हो गए हैं? क्या आपके पास अच्छी सड़कें हैं? क्या आपके पास अच्छे अस्पताल हैं?

उन्होंने कहा, "लोगों ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताया। लोगों का विश्वास इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह ने बनाए रखा। लेकिन, क्या वर्तमान नेताओं ने आपके भरोसे को बरकरार रखा है? देश के पीएम को एक दोस्त मिल गया है..देश का किसान प्रतिदिन 27 रुपये कमाता है। 

लेकिन, पीएम का दोस्त हर दिन लाखों करोड़ कमाता है। भाजपा सरकार कर्नाटक के स्वाभिमान और संस्कृति का अपमान कर रही है।"उन्होंने दावा किया, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश राज्यों में दिए गए आश्वासनों को हमारी सरकारों ने पूरा किया है।

प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ एक बातचीत कार्यक्रम में भी भाग लिया। कुछ महिलाओं ने उन्हें अपनी दादी और दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिकृति कहा। वह सुरक्षाकर्मियों की सलाह के विपरीत उन महिलाओं से हाथ मिलाने और बातचीत करने के लिए लोगों के करीब चली गईं।

इस बीच, चुनाव अधिकारियों ने उस विशेष हेलीकॉप्टर का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने यात्रा की थी।

 

Tags: Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , Uttar Pradesh , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD