Saturday, 30 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

भाजपा से गए नेताओं के दम पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस, नहीं होगा कोई फायदा- अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बागलकोट/नई दिल्ली , 25 Apr 2023

कांग्रेस के लिंगायत अभियान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भाजपा से गए नेताओं के दम पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है लेकिन उन्हें इसका कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि कांग्रेस ने तो हमेशा लिंगायतों का अपमान ही किया है।

कर्नाटक के बागलकोट में मंगलवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि, अभी-अभी हमारे एक-दो नेता पार्टी छोड़ गए हैं तो उनको लगता है कि बहुत बड़ा फायदा हो गया है। 

मैं कांग्रेस पार्टी को कहना चाहता हूं कि आपको कोई फायदा नहीं होने वाला है क्योंकि आपने तो हमेशा लिंगायत समाज का अपमान ही किया है।शाह ने कहा कि, कांग्रेस ने अपने इतने लंबे शासनकाल में दो ही लिंगायत मुख्यमंत्री बनाया और उन दोनों को अपमानित कर बाहर भी कर दिया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,भाजपा से आये नेताओं के बल पर चुनाव लड़ रही है और इससे ही पता चलता है कि कांग्रेस में दिवालियापन आ गया है और उनके पास नेताओं की कमी है। शाह ने बिना नाम लिए इशारों-इशारों में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी पर तंज कसते हुए ये बातें कहीं।

शाह ने कहा कि कर्नाटक में अगर कांग्रेस गलती से भी सत्ता में आ गई तो प्रदेश में ऑल टाइम हाई करप्शन होगा, ऑल टाइम हाई परिवारवाद होगा, तुष्टिकरण होगा और पूरा कर्नाटक दंगों से ग्रस्त हो जाएगा।आरक्षण के मसले पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि वह मुस्लिमों के 4 प्रतिशत आरक्षण के कोटे को फिर से लागू करेगी लेकिन यह लिंगायत, वोक्कालिगा और दलितों के आरक्षण के कोटे को घटाकर किया जाएगा जो पूरी तरह से असंवैधानिक हैं। 

उन्होंने कहा कि आरक्षण पर पिछड़े, दलितों और आदिवासियों का अधिकार है। भाजपा वोक्कालिगा और लिंगायत का आरक्षण कभी खत्म नहीं होने देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि यह पीढ़ी परिवर्तन का चुनाव है। उन्होंने पीएफआई को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD