Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प एसआईटी के पास पर्याप्त सबूत कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं - मलविंदर सिंह कंग आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं शिमला की वयोवृद्ध महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिया योगदान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के मार्गदर्शन में सार्वजनिक प्रदर्शन प्रणाली का उद्घाटन किया गया प्रदूषित हवा व वातावरण परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आज से ही सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया दशहरे उत्सव को मज़ेदार कॉमेडी और हंसी से भरने जा रही है गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म "मौजां ही मौजां" गेहूँ के स्टॉक में हेराफेरी के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा डी.एफ.एस.सी, दो इंस्पेक्टर और तीन आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज पंजाब के गाँव नवां पिंड सरदारां ने जीता बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन शहीदों के परिजनों को देश के 140 करोड़ लोग 1-1 रुपया आर्थिक मदद दें : वीरेश शांडिल्य पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज़ में जल्द शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों के हौंसले को सराहा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शराब व माँस की बिक्री पर लगे प्रतिबंधः वीरेश शांडिल्य अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं- हरभजन सिंह ई.टी.ओ. खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल

 

विक्रमादित्य सिंह ने निगमित सामाजिक दायित्व के तहत खेलों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया

Vikramaditya Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Apr 2023

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज मणिपुर के इम्फाल में आयोजित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर को संबोधित किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वाकांक्षी कदम उठा रही है। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विभिन्न उद्यमों और बड़ी कंपनियों को खेलों के विकास के लिए निगमित सामाजिक दायित्व के तहत सहायता प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार से शिमला जिला में शिलारू स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के हाई एल्टीच्यूड ट्रेनिंग सेंटर (हॉकी स्टेडियम) के समुचित उपयोग के लिए पर्याप्त कदम उठाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की तरह भौगोलिक परिस्थितियों वाले अन्य राज्यों में भी इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाने चाहिए ताकि खिलाड़ियों को अन्य केंद्रों में भी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिल सकें। 

इससे उन्हें विभिन्न पारिस्थितिक स्थितियों में खेलने व प्रशिक्षण का अनुभव प्राप्त होगा।उन्होंने गत वर्ष गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम की सदस्यों को शीघ्र प्रमाण-पत्र जारी करने का आग्रह भी किया।

 

Tags: Vikramaditya Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD