Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का सोमवार को 57वां दिन : भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदेश की जनता पूरे आक्रोश में है: अभय सिंह चौटाला

कहा - आज आदमी की आय तो चव्वन्नी रह गई है और खर्चा बढक़र एक रुपया हो गया है

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 24 Apr 2023

इनेलो की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ 57वें दिन में प्रवेश कर गई। जिला सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र के गांव गढ़ी बिंदरोली में सोमवार को जैसे ही इनेलो की पदयात्रा पहुंची तो ग्रामीणों ने इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के समर्थन में जोरदार शंखनाद किया। परिवर्तन की यह हवा हरियाणा से शुरू हुई है और इसका पूरा असर देश की राजनीति पर पड़ेगा। 

उन्होंने ग्रामीणों द्वारा किए गए इस स्वागत के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इनेलो पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हुई है और पार्टी का हर कार्यकर्ता बड़े जोश के साथ पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो बदलाव के इस समय में एक नया इतिहास रचेगी।

इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदेश की जनता पूरे आक्रोश में है और वे उस दिन के इंतजार में हैं जब हरियाणा और देश को लूटने वाले ये लोग जनता के बीच में जाएंगे, तब इन्हें आभास होगा कि सत्ता के अहंकार में इन लोगों ने क्या खोया और क्या पाया है? उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने इसी जोश को बरकरार रखते हुए इनेलो की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आदमी की आय तो चव्वन्नी रह गई है और खर्चा बढक़र एक रुपया हो गया है। बढ़ती महंगाई के बीच आज ऐसी कोई वस्तु नहीं है जो आम आदमी की पहुंच से बाहर न हुई हो। इसी कारण लोग इस सरकार के शासन से दुखी होकर सडक़ों पर उतरे हुए हैं। 

पूर्व में लोगों ने झूठ और फरेब करने वालों के झांसों में आकर वोट डाल दिए और देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दी, लेकिन अब मतदाताओं को काफी पछतावा हो रहा है।उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के दौरान उन्हें हर रोज हजारों लोगों से मिलने का मौका मिल रहा है और ये सभी लोग देश एवं प्रदेश की सरकारों से तंग आ चुके हैं। लोग अब खुलकर बदलाव की बात कहने लगे हैं। 

उन्होंने कहा कि लोगों का यही जोश और साथ प्रदेश में बदलाव की क्रांति लाएगा। उन्होंने कहा कि किसान, कमेरा, व्यापारी, कर्मचारी, नौजवान सब इस सरकार से हताश और दुखी हैं। जनता इस तानाशाह सरकार से छुटकारा चाहती है और विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है। आज सत्ता के अहंकार में डूबे लोग इस परिवर्तन पदयात्रा को लेकर भयभीत हो गए हैं और उन्हें भी इस बात का आभास हो गया है कि आने वाले चुनाव में देश और प्रदेश के लोग उन्हें चलता कर देंगे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD