Tuesday, 26 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का अवलोकन किया स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने एस.टी.पी., सी.ई.टी.पी. साईटों का किया दौरा हरपाल सिंह चीमा ने एस.आई.पी.यू. और एक्साईज एनफोर्समैंट यूनिटों के लिए 24 वाहनों को दी हरी झंडी डॉ. बलजीत कौर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सम्बन्धित वर्ग के लोगों को समय पर पहुँचाना सुनिश्चित बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश कश्मीर सिंह मल्ली ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का पदभार संभाला आम आदमी पार्टी की भाजपा को चुनौती - शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बहस करें जाखड़ बालकृष्ण रोड निवासियों को सीवेज की समस्या से मिलेगी राहत : ब्रम शंकर जिम्पा एलपीयू के विद्यार्थियों ने चीन में 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान 655 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व किया वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा विरोधी पक्ष के नेताओं द्वारा ऋण सम्बन्धी किये जा रहे झूठ प्रचार का कड़ा जवाब युवाओं को नशे से दुर रखने के लिए उन्हें खेलों की तरफ लाना जरूरी : संजीव वशिष्ट एशियन गेम्स; पंजाब के 7 खिलाडिय़ों ने एक स्वर्ण और तीन काँस्य पदक जीते विवाह के झगड़े सम्बन्धी शिकायत के मामले में 4000 रुपए की रिश्वत लेता ए.एस.आई. विजीलैंस द्वारा गिरफ़्तार राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया किन्नौर के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा दशहरा कमेटी ने किया गणपति विसर्जन यात्रा का स्वागत विजीलैंस द्वारा पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और अन्यों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज, तीन मुलजिम गिरफ़्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के लिए वेबसाइट और प्रोमो जारी किया वामिका गब्बी ने चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली में अपनी भूमिका के लिए फीबी वालर ब्रिज से प्रेरणा ली राज्य में फ़सलीय विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए मशरूम उत्पादकों की समस्याओं को जल्दी दूर करेंगे: चेतन सिंह जौड़ामाजरा ‘मैं अभय सिंह को तुम्हें सौंपता हूं, अभय सिंह के हाथ मजबूत करो और कामयाब बनाओ : चौ. ओम प्रकाश चौटाला सांसद मनीष तिवारी ने किया श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा “प्रभु भक्ति एवं अपने किरदार को प्राथमिकता देकर मानव जीवन को सुंदर बनाया जा सकता है” - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

 

विक्रमादित्य सिंह ने खेल मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लिया

Vikramaditya Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 24 Apr 2023

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज मणिपुर के इम्फाल में आयोजित राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर में भाग लिया। इस शिविर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सम्बोधित किया।

शिविर के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि किसी भी देश के विकास में युवाओं की सबसे अहम् भूमिका है। युवाओं के सर्वागींण विकास के लिए उनकी सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा देना नितांत आवश्यक है।

उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग को विश्व के पर्यावरण के लिए खतरा बताया। इससे न केवल मानव जाति बल्कि प्रकृति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवा ग्लोबल वार्मिंग प्रक्रिया को रोकने में अहम् भूमिका निभा सकते हैं। इसके दृष्टिगत उन्हें जागरूक किया जाना चाहिए। 

उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के विभिन्न दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न युवा कल्याण योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास के लिए आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

इस शिविर के दौरान प्रतिभागी राष्ट्र निर्माण और भारत को विश्व की सबसे बड़ी खेल शक्तियों में से एक बनाने के सम्बंध में भी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। शिविर में व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों की दिशा में काम करने यानि विभिन्न राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में युवाओं को शामिल कर, उनके व्यक्तित्व का विकास करने पर भी चर्चाएं की जायेंगी।

यह शिविर 25 अपै्रल को सम्पन्न होगा। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Vikramaditya Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD