Saturday, 30 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 12 अत्याधुनिक लाइब्रेरियां पंजाबियों को समर्पित पी.पी.एस.सी.एल. का सीनियर एक्स.ई.एन. 45,000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू पहली अक्तूबर से धान की सुचारू खरीद के लिए पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 1854 खरीद केंद्र नोटीफायी रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अनमोल जिंदगियां बचाता है रक्तदान: ब्रम शंकर जिंपा ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’- एथलेटिक्स, बैडमिंटन, किक बाक्सिंग व फुटबाल में खिलाडिय़ों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन ‘खेडां वतन पंजाब दीया-2023’ जिला स्तरीय मुकाबलों की हुई शानदार शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को उनका हक व सुविधाएं दिलाने की मांग आंगनवाड़ी वर्करों का स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम योगदान : डा. बलजीत कौर कांगड़ा जिला में विभिन्न योजनाओं के तहत 13500 महिलाएं लाभांवित: केवल सिंह पठानिया “आंखों की हिचकियां, अनुभव और अनुभूतियों” और “भारत की 75 वीरांगनाए ” पुस्तक का सफल लोकार्पण मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट

 

गृह मंत्री अनिल विज के जनता दरबार के कारण लाखों पीड़ितों को मिला इंसांफ : वीरेश शांडिल्य

अनिल विज को भगवान परशुराम जयंती पर किया ब्राह्मण महापंचायत ने किया सम्मानित

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana, Anil Vij, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 23 Apr 2023

गृह मंत्री अमित शाह देश के व अनिल विज हरियाणा के सरदार पटेल हैं। उपरोक्त शब्द ब्राह्मण महापंचायत व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने अनिल विज के निवास पर सैंकड़ो लोगो के बीच मे अपने संबोधन में कहे। शांडिल्य गृह ग्रह मंत्री अनिल विज को भगवान परशुराम जयंती पर बधाई देने पहुँचे और भगवान परशुराम की प्रतिमा व दोशाला देकर सम्मानित किया । इस मौके पर सुरेंदर तिवारी, हर्ष शर्मा, प्रवेश शर्मा, सुरेश शर्मा सहित ब्राह्मण महापंचायत के सदस्य मौजूद थे।

ब्राह्मण महापंचायत सुप्रीमो ने कहा जैसे भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं वैसे ही इस कलुयग मे गृह मंत्री अनिल विज ने जनता की सेवा के लिए अवतार के रूप मे जन्म लिया यदि अनिल विज भगवान नही तो उनसे कम भी नही। जिस तरह भक्तों के लिए प्रभु के दरवाजे सदा खुले हैं वैसे ही पीड़ित , दुखियों,के लिए अनिल विज के दरवाजे प्रभु की तरह खुले हैं। 

शांडिल्य ने कहा वह उस कोख को प्रणाम करते हैं जिस कोख ने अंबाला व हरियाणा की जनता को अनिल विज जैसा अवतार दिया है। शांडिल्य ने   अनिल विज से अनुरोध किया है कि वह अपना दरबार कभी बंद न करें क्योंकि उन्ही की बदौलत आज हरियाणा में लाखो पीड़ितों को न्याय मिल रहा है। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अनिल विज  के राज में सही मायनों में संविधान,कानून का राज ही नही बल्कि राम राज है। 2019 में अनिल विज गृह मंत्री बनने के बाद न केवल हरियाणा में बलिक विश्व मे हरियाणा पुलिस की छवि मजबूत हुई और अनिल विज की डायल 112 प्रदेश की ही नही विश्व से कोई भी हरियाणा में आया हो उसके लिए सुरक्षा कवच बन चुकी है। 

शांडिल्य ने फरवरी 2023 का उदहारण दिया कि उनके दफ्तर पर हमला हुआ तो उन्होंने 112 पर डायल किया साढ़े 4 मिनट में पुलिस मौके पर थी। भगवान परशुराम जयंती पर शांडिल्य ने सरकार का भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकट निकालने का आभार व्यक्त किया और अंबाला शहर में भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला बनाने की मांग की।

शांडिल्य अनिल विज की दीर्घायु की कामना की और अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगवाए और कहा कि एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के तमाम सदस्य व उनका परिवार अनिल विज के आदेश पर राष्ट्र के लिए किसी भी कुर्बानी को तैयार है। ओर विज के आदेश पर बंद बंद कटाने को तैयार हैं । 

उन्होंने कहा अनिल विज को जल्द ही अंबाला में राज्य स्तरीय प्रोग्राम में 'अनमोल रतन' का अवार्ड दिया जाएगा। उन्होंने कहा आज अनिल विज पौने तीन करोड़ जनता की आस हैं और आज अधिकारियों कर्मचारियों को लोगो के काम करने की आदत अनिल विज के दरबार ने लगाई है ।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana , Anil Vij , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD