Saturday, 30 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

ईद के शुभ अवसर पर देश को खूबसूरत बनाने का संकल्प हम सभी को मिलजुल कर लेना चाहिए - गृह मंत्री अनिल विज

ईद का दिन मीठी सेवईंया खाने और खिलाने, मीठी भाषा बोलने और मुंह मीठा करने का दिन है - अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 22 Apr 2023

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ईद के शुभ अवसर पर आह्वान करते हुए कहा कि "हम सभी को मिल जुलकर देश को खूबसूरत बनाने का संकल्प लेना चाहिए क्योंकि हमें दिन-रात मेहनत करते हुए देश को ऊंचाईयों पर ले जाना है"। श्री विज आज प्रात: अम्बाला छावनी के जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा आज ईद का मुबारक दिन है और वह सभी को ईद की मुबारक देने के लिए उनके बीच हाजिर हुए हैं। उन्होंने कहा कि त्याग, तपस्या और अराधना के पूरे एक माह रमजान के बाद चांद का दीदार होने पर उस परम पिता परमात्मा का शुक्रिया अदा करने के लिए ईद का दिन मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि उस ईश्वर, परमात्मा व अल्लाह ने ताकत बख्शी है कि हर तरह की कठिनाईयों में रहते हुए भी रमजान के महीने को खुशी-खुशी सबने मनाया है। 

श्री विज ने कहा कि आज यह दिन आया है जोकि खुशी का दिन है, मिलने का दिन है, झूमने और एक दूसरे से प्यार करने का दिन है। उन्होंने कहा कि "मीठी सेवईंया खाने और खिलाने और मीठी भाषा बोलने का दिन है, आज के दिन हम मुंह मीठा करें और मीठी बात करें"। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह चाहते हैं कि राम किशन कालोनी में जो स्कूल है, उसी के ऊपर छत डालकर धर्मशाला बनाकर दी जाए और निर्माण कार्य के लिए जितना पैसा लगेगा, वह देंगे। 

गृह मंत्री अनिल विज की इस घोषणा पर सभी ने उनका धन्यवाद जताया। इससे पहले, उनके जामा मस्जिद पहुंचने पर मस्जिद के ईमाम मौलाना मोहम्मद अगसर कासनी एवं अन्य द्वारा उनका स्वागत किया गया।

हमारी भाषा व क्षेत्र अलग हो सकता है, मगर हमारी भारतीयता हमारे से अलग नहीं हो सकती - विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम सभी ने मिलकर इस हिंदुस्तान को बनाया है, इसमें कोई धर्म, जाति, कोई भाषा नहीं, कोई चित्र नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अब विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है कि यह देश अब पिछड़ा न रहे, यहां कोई कमी न रहे, यहां के लोगों की सभी जरूरतें पूरी की जा सके, लोगों को सब सुविधाएं मिलें। 

उन्होंने बताया कि हमारे से बाद जो देश आजाद हुए आज वह विकसित हो चुके हैं, मगर हमें अभी बहुत काम करना है। हमें यह काम सबको मिलजुल कर करना है और भारतीय बनकर करना है। उन्होंने कहा कि हमारी भाषा व क्षेत्र अलग हो सकता है, मगर हमारी भारतीयता हमारे से अलग नहीं हो सकती। हम सब भारतीय है और भारतीय बनकर हमें इस देश को विश्व की ऊंचाइयों पर लेकर जाना है। नरेंद्र मोदी ने जो सपना संजोया है उसके लिए हम सबको मिलकर उसे साकार करना है। 

उन्होंने कहा कि गरीब, अमीर, कर्मचारी, अधिकारी एवं राजनेता सभी को मिलकर काम करना पड़ेगा ताकि हम देश के लोगों की कठिनाइयों को दूर कर सके।

लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अम्बाला छावनी को खूबसूरत बनाने का काम किया  - विज

गृह मंत्री अनिल विज ने संबोधित करते हुए कहा कि आपके शहर में आपकी दुआओं, आपके सहयोग, आपके प्यार से, आपके कंधे से कंधा मिलाकर चलने से हमने शहर को खूबसूरत बनाने का कुछ काम किया है। अम्बाला छावनी के लोगों को मामूली बीमारी का ईलाज कराने के लिए चंडीगढ़, दिल्ली या गुरुग्राम जाना पड़ता था, मगर हमने यहां अच्छा सिविल अस्पताल एवं कैंसर अस्पताल बनाया है। 

उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में सुभाष पार्क बनाकर दिया है। सड़कों को चौड़ा किया गया है, नालियों को अंडर-ग्राउंड किया गया, लोगों के लिए 140 से ज्यादा धर्मशालाएं बनाकर दी गई है। शहीदी स्मारक व बैंक स्केवयर बनाया जा रहा है और हम सब मिलकर अम्बाला छावनी को खूबसूरत बनाने का काम कर रहे हैं।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD