Saturday, 02 December 2023

 

 

खास खबरें एड्स पीड़ित बच्चों के लिए बजट में आएगी नई योजना : सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय (01-12-23) हिमाचल ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2023 में जीते दो प्रतिष्ठित पुरस्कार बाहा एस.ए.ई इंडिया 2024 के वर्चुअल राउंड की चितकारा यूनिवर्सिटी में भव्य शुरुआत अंतर्जातीय विवाह के बाद परिवार पर हमला, गृह मंत्री अनिल विज से परिवार ने लगाई गुहार शहीद भगत सिंह नगर में हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त, भाजपा ही जीत दर्ज करेगी - गृह मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब पुलिस और पी.एफ.टी.ए.ए. द्वारा करवाए गए अपनी किस्म के पहले सांस्कृतिक समागम गुलदस्ता- 2023 का उद्घाटन जिला सोलन के आपदा प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए 11.31 करोड़ रुपये स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने राज्य से गैंगस्टरों, समाज विरोधी तत्वों और नशा तस्करों के सफाए के लिए पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई पहली बार देश का ऐसा कोई प्रधानमंत्री है, जिसने भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया : अनिल विज ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में जन भागीदारी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रतिबद्धता : सोम प्रकाश लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना पंजाब सरकार का लक्ष्य : ब्रम शंकर जिंपा पंजाब ने नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 43 फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया: अमन अरोड़ा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा फोटो सिनेमा अफ़सर तरुण राजपूत और निबंधकार अतीक-उर-रहमान को सेवानिवृत्ति पर गरिमापूर्ण विदाई राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया पंजाब पुलिस ने सोनू खत्री गैंग द्वारा लक्षित हत्या करने की योजना को किया नाकाम; गैंगस्टर जस्सा हैपोवाल दो पिस्तौलों समेत काबू डॉ. बलजीत कौर ने कम्बोज भाईचारे के प्रतिनिधियों के साथ की मीटिंग कड़ू व चिरायता की खेती में जाइका को मिली पहली कामयाबी मान सरकार पंजाब को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही - आप उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को ’भारत स्काउट्स एंड गाइड्स फ्लैग स्टिकर’ प्रदान किया गया

 

अंतरराष्ट्रीय मंडियों में सब्जियों के निर्यात के लिए उठाये जा रहे हैं कदम : चेतन सिंह जौड़ामाजरा

किसानों का आर्थिक स्तर ऊँचा उठाना है भगवंत मान सरकार की मुख्य प्राथमिकता : चेतन सिंह जौड़ामाजरा

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Apr 2023

मुख्यमंत्री भगवंत मान के किसानों की आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने के सहृदय और दूरदर्शी सोच के अंतर्गत बाग़बानी और लोक संपर्क विभाग पंजाब के मंत्री श्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने 21 अप्रैल, 2023 को सिवल सचिवालय चंडीगढ़ में अलग-अलग भाईवालों की एक मीटिंग की।

इस मीटिंग में उन्होंने कृषि और सिंचाई में आ रही अलग-अलग समस्याओं के बारे चर्चा की और पानी और अन्य खनिज स्रोतों की ज़्यादा उपभोग वाली फसलों की जगह अन्य वैकल्पिक फसलें लगाने के बारे भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह कीमती स्रोत कई अन्य फसलें और सब्जियां, जो बढ़िया कारोबार प्रदान कर सकतीं हैं, के लिए और आर्थिकता में सुधार लाने में सहायक हो सकती हैं।

कैबिनेट मंत्री ने ज़िक्र किया कि खेत के मामले में पंजाब बहुत ही उपजाऊ क्षेत्र है, गुरू की इस पवित्र धरती पर न सिर्फ़ अनाज बल्कि कई अन्य फसलें या सब्जियाँ भी उगाईं जा सकती हैं। वैल्यु ऑडिशन और प्रोसेसिंग से यह वैकल्पिक खेती उत्पाद हमारे लिए और ज्यादा लाभदायक हो सकते हैं। 

इस सम्बन्धी श्री जौड़ामाजरा ने पंजाब में हरी मिर्च की काश्त को उत्साहित करने और इसके मानक उत्पादन, मंडीकरण और प्रोसेसिंग को मानक बनाने की संभावनाओं के बारे भी चर्चा की। उन्होंने आगे कहा, “इस कलस्टर के लागू होने से किसानों को मिर्चों के मानक उत्पादन के कारण उनकी काश्त का बेहतर मूल्य मिलेगा और इसके इलावा बढ़िया किस्म के उत्पादन के कारण किसान विश्व स्तर पर दूर-दराज की मंडियों में अपनी काश्त बेच सकेंगे।“

मंत्री ने बताया कि फ़िरोज़पुर, जालंधर, तरन तारन और संगरूर में मिर्चों की फ़सल 21940 एकड़ में 1.66 लाख मीट्रिक टन भाव एक लाख 66 हज़ार मीट्रिक टन से अधिक हुई है। कलस्टर में उगाईं गई मिर्चें एम. आर. एल. मुक्त हैं और इसमें कोई भारी धातू मौजूद नहीं होती, उचित कृषि ढंगों को अपनाने के कारण ऐसीं फसलों को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भी निर्यात किया जायेगा।

चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अधिकारियों को हिदायत की कि वे किसानों को बढ़िया उत्पादन के लिए जागरूक करें और उनको जैविक खेती की तरफ प्रेरित करने के साथ-साथ फसलों के उत्पादन में कीटनाशकों के कम से कम प्रयोग करने के लिए भी जागरूक करें। इस मीटिंग में पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सी. ए. स्टोर खोलने का प्रस्ताव भी दिया गया।

बाग़बानी विभाग के प्रमुख सचिव सुमेर सिंह गुर्जर ने मंत्री को उनकी सभी किसान भलाई पहलकदमियों को लागू करने का भरोसा दिलाया और बाग़बानी के डायरैक्टर शैलेंद्र सिंह ने वांछित नतीजे प्राप्त करने के लिए कीमती योगदान दिया।

इस मीटिंग में पंजाब एग्रीकल्चरल इंडस्ट्रीज कारपोरेशन, मार्कफैड्ड के मैनेजिंग डायरैक्टर, पंजाब एग्रीकल्चरल इंडस्ट्रीज कारपोरेशन के चेयरमैन, मार्कफैड्ड के चेयरमैन, पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन, पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव, क्षेत्रीय दफ़्तर, ए. पी. आई. डी. ए., चंडीगढ़ के प्रमुख श्री हरप्रीत सिंह और आई. टी. सी., कपूरथला, सिरामिका, फिल्लौर और जालंधर के मैनेजिंग डायरैक्टर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD