Sunday, 01 October 2023

 

 

खास खबरें राज्य सरकार आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ रु खर्च कर रही है : सुखविंदर सिंह सुक्खू अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 2 अक्टूबर को पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में आई.सी.यू व एन.आई.सी.यू का करेंगे उद्घाटन नगर निगम ने शहर में करवाए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा राज्य के औद्योगिक विकास में नया मील पत्थर; मुख्यमंत्री रखेंगे हॉलैंड आधारित कैटल फीड प्लांट का नींव पत्थर लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अमूल्य योगदान के लिए एसडीआरएफ की सराहना की एलपीयू द्वारा 120 इनोवेटिव टीमों के साथ 'गेटवे टू स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच)-2023' आयोजित जेल लैंड में जंगल बन चुका शहीद भगत,राजगुरु व सुखदेव का पार्क : वीरेश शांडिल्य चंडीगढ़ भाजपा परिवार लगातार बढ़ता हुआ: अरूण सूद कौन है राज शांडिल्य के विकी विद्या? टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा आयुष्मान भव अभियान के तहत- ब्लाक खुईखेड़ा में लोगों को दिलाई अंगदान करने की शपथ मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने जिला सांबा के विकासात्मक परिदृश्य की समीक्षा की ऋषि कुल बैंगलोर के श्री श्री गुरुनाथ मोक्ष ने उपराज्यपाल से भेंट की महिला एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश की संयुक्त समिति ने उपराज्यपाल से भेंट की मेयर एसएमसी, अध्यक्ष हिंदी कश्मीरी संगम ने उपराज्यपाल से भेंट की सचिव खेल परिषद ने दक्षिण कश्मीर में जनजातीय क्षेत्रों का दौरा किया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 12 अत्याधुनिक लाइब्रेरियां पंजाबियों को समर्पित पी.पी.एस.सी.एल. का सीनियर एक्स.ई.एन. 45,000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू पहली अक्तूबर से धान की सुचारू खरीद के लिए पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 1854 खरीद केंद्र नोटीफायी रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

मोटा अनाज हमारी सात हजार वर्ष पुरानी भोजनशैली का हिस्सा : गृह मंत्री अनिल विज

विशेषज्ञों के अनुसार यदि हम मोटे अनाज के आहार पर आ जाए तो कई बीमारियों से हमें छुटकारा मिल सकेगा : अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Apr 2023

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि मोटा अनाज हमारी सात हजार वर्ष पुरानी भोजनशैली का हिस्सा था और आज समय वापस उसी शैली पर लौटने का है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि हम मोटे अनाज के आहार पर आ जाए तो कई बीमारियों से हमें छुटकारा मिल सकेगा और हमारा मेडिकल बिल खत्म होगा।

श्री विज आज अम्बाला छावनी के आर्य गर्ल्स कालेज में पहली बार आयोजित “मोटा अनाज मेला” के आयोजन पर बतौर मुख्यतिथि संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर समूचा विश्व इस वर्ष को मिलिट (मोटा अनाज) वर्ष के तौर पर मना रहा है। 

कालेज के प्रयासों की सराहना करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें यकीन है कि मोटे अनाज के प्रचार के लिए आर्य कालेज से उठी लहर पूरे हरियाणा में जाएगी और हम वापस इसी खाने पर लौटेंगे। इससे पहले, कालेज परिसर में पहुंचने पर गृह मंत्री अनिल विज का कालेज प्रिंसिपल अनुपमा आर्य एवं अन्य द्वारा स्वागत किया गया। 

गृह मंत्री विज ने मोटे अनाज से निर्मित खाद्य वस्तुओं के स्टॉलों का अवलोकन किया और इन्हें चखा। उन्होंने काॅलेज की पंजाबी विभागाध्यक्ष डाॅ. रेखा वासु की पुस्तक ‘‘मसीह मुसाफर दी यात्रा’’ पुस्तक का विमोचन भी किया। इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव वालिया, सुरेंद्र तिवारी, दीपक भसीन के अलावा अंजलि वधावन एवं बड़ी संख्या में कालेज विद्यार्थी मौजूद रहे।

मोटे अनाज शरीर को पोषक तत्व प्रदान करता है : गृह मंत्री अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारी पुरानी  पद्धति में शामिल मोटे  अनाज ने ही हमें जीवित और बचाकर रखा। इस अनाज में क्षमता है, वह शरीर को सभी पोषक तत्व प्रदान करती है जिसकी मनुष्य को आवश्यकता होती है। इसमें ज्वार, बाजरा, रागी व अन्य वस्तुएं है। 

इस रास्ते पर दुनिया को ले जाने क प्रयास किया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद सभी को इसमें जुटना होगा। संसद में प्रधानमंत्री जी ने सभी सांसदों को और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सभी विधायकों को विधानसभा सत्र में भोजन में मोटा अनाज देकर एक शुरूआत की है।

हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हर क्षेत्र में देश को सक्षम बनाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने यूएनओ में इसे उठाकर और 2023 को मोटा अनाज वर्ष के रूप मनाने के लिए मंजूर करवाया और 72 देशों ने हमारे प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता को देखते हुए इसे मंजूरी दी। आज यह वर्ष मोटा अनाज वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है।

कालेज के प्रयासों की सराहना की गृह मंत्री अनिल विज ने

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज आर्य गर्ल्स कालेज ने इस दिशा में पहल की है और हरियाणा में यह पहली संस्था है जिसने सभी का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है। आप इस क्रांति का हिस्सा बन गए हो जोकि अब इस देश में जन्म ले रही है। 

मोटा अनाज किसी भी हालात में पैदा हो सकता है और यह मौसम के थपेड़ों को भी झेल लेता है। हम इससे हटकर गेहूं और चावल पर आए इससे हमने कई बीमारियां मोल ले ली। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ बता रहे हैं कि यदि हम पुन: मोटे अनाज के आहार पर आ जाए तो कई बीमारियों से हमें छुटकारा मिल सकता है।

आयरन की गोली खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी : अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम अनिमिया को लेकर अभियान चला रहे हैं, पूरे हरियाणा में आयरन की गोलियां बांट रहे हैं, आप मोटे अनाज पर आ जाओं तो आयरन की गोली की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। हमें जो प्रकृति ने दिया है उसका स्तर दिन-प्रतिदिन गिर रहा है। 

हमने भरपूर पानी पिया है, मगर आने वाले पीढ़ियों के लिए भी पानी बचाकर रखना है। चावल की फसल में बहुत पानी का प्रयोग होता है, इसलिए हरियाणा सरकार ने चावल न उगाने वाले किसानों को सब्सिडी देने का निर्णय लिया ताकि पानी की बचत हो सके। 

सरकार ने अन्य कार्यक्रम भी शुरू किए है जिनमें अमृत सरोवर के तहत हर जिले में 75 सरोवर बनाए जा रहे है। अम्बाला छावनी के पंजोखरा साहिब में बनाया गया जिसका उद्घाटन उन्होंने किया। धरती रिचार्ज हो सके, इसके अलावा वॉटर हार्वेस्टिंग पर भी जोर दिया गया ताकि धरती के जलस्तर को बढ़ाया जा सके।

आलू के छोड़, रागी के चिप्स खाए : मंत्री अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें अच्छा लगा कि आर्य गर्ल्स कालेज में मोटे अनाज के स्टाल लगाए गए हैं, यहां रागी के चिप्स का भी स्टाल था और उन्होंने रागी के चिप्स भी खाए। वह लोगों को कहते हैं कि वह आलू के छोड़ रागी के चिप्स क्यों नहीं खा सकते। आर्य गर्ल्स कालेज ने लोगों को संदेश देने की कोशिश की है और वह केंद्र और हरियाणा सरकार की ओर से कालेज का आभार व्यक्त करते हैं। 

कालेज में मोटे अनाज का एक बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कालेज की तरह अन्य स्कूल व कालेज इससे प्रेरणा लेकर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करें ताकि मोटे अनाज के प्रयोग को बढ़ावा मिले और हरियाणा इसमें लीड ले सकें।

कालेज से मेरा स्नेह, मेरी बड़ी बहन यहां की छात्रा थी : गृह मंत्री अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि उनका स्नेह आर्य गर्ल्स कालेज से है और उनकी बड़ी बहन इसी कालेज की छात्रा थी। गृह मंत्री ने कालेज को 25 लाख रुपए विभिन्न कार्यों के लिए देने की घोषण की साथ ही आह्वान किया कि इस राशि में से मोटे अनाज के प्रयोग के लिए प्रचार अभियान पर भी कालेज राशि खर्च करे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD