Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार

 

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने जम्मू शहर का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया

जम्बू चिड़ियाघर का भी मौके पर निरीक्षण, चल रहे सभी कार्यों में तेजी लाने का आह्वान किया

Arun Kumar Mehta, Dr. Arun Kumar Mehta, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Chief Secretary Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 18 Apr 2023

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने जम्मू शहर का व्यापक दौरा किया और जम्बू चिड़ियाघर में चल रहे कार्यों और जम्मू स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जम्मू शहर में किए गए अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

उनके साथ संभागीय आयुक्त जम्मू रमेश कुमार, उपायुक्त जम्मू अवनी लवासा, मुख्य वन्यजीव वार्डन सुरेश कुमार गुप्ता, रीजनल वाइल्डलाइफ वार्डन, वाइल्डलाइफ वार्डन जम्बू जू के अतिरिक्त  जेपीडीसीएल के इंजीनियर, जल शक्ति, पीडब्ल्यूडी और अन्य संबंधित अधिकारी भी थे।

डॉ. मेहता ने नगरोटा स्थित जम्बू जू का दौरा किया और वहां चल रहे कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन ने अब तक पूर्ण किए गए कार्यों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। बताया गया कि कैफेटेरिया और पार्कों का काम पूरा हो चुका है जबकि पार्किंग, जानवरों के बाड़े का काम अंतिम चरण में है।

मुख्य सचिव ने जम्बू चिड़ियाघर परियोजना के पूरा होने के बाद इस चिड़ियाघर का हिस्सा बनने वाले जानवरों, पक्षियों के विवरण सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण भी मांगे। संबंधित अधिकारियों को इस प्रतिष्ठित परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए कार्यों की बारीकी से निगरानी करने और चल रहे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

चिड़ियाघर के लिए पानी की आपूर्ति के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए, मुख्य सचिव ने जल शक्ति विभाग के इंजीनियरों को रक्षा मंत्रालय से एनओसी का पालन करने और जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने टिकट व्यवस्था, सुरक्षा, कैफेटेरिया जैसी सेवाओं को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के भी निर्देश दिए ताकि चिड़ियाघर के पूर्ण हो चुके हिस्से को जल्द से जल्द आम जनता के लिए खोला जा सके।

इस बीच, मुख्य सचिव ने जम्मू शहर का दौरा भी किया और जम्मू स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे रास्ते/फुटपाथ और जंक्शन सुधार परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी नगर, पनामा चैक, यूनिवर्सिटी रोड और बहू किला क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।

संबंधित अधिकारियों ने मुख्य सचिव को कार्य की वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्य योजना से अवगत कराया। डॉ. मेहता ने निष्पादन एजेंसियों को सभी कार्यों पर काम की गति तेज करने और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।बाद में, मुख्य सचिव ने तवी रिवर फ्रंट व्यू परियोजना पर चल रहे काम का निरीक्षण किया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड, राहुल यादव, परियोजना सलाहकारों ने उन्हें कार्य की वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्य योजना के अलावा अब तक पूर्ण किए गए कार्यों से अवगत करवाया।इसके अतिरिक्त, मुख्य सचिव ने विभिन्न स्थानों का दौरा कर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतिष्ठित परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए बाधाओं, यदि कोई हो, को दूर करने और कार्यों की गति में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने उन्हें प्रत्येक कार्य के गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

तवी बैराज पर काम का निरीक्षण करते हुए मुख्य सचिव ने कार्यकारी एजेंसियों को साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करने और समयबद्ध तरीके से प्रतिष्ठित परियोजना को पूरा करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने खराब प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने जम्मू अखनूर रोड प्रोजेक्ट भगवती नगर रोटरी टू कैनाल हेड के पैकेज 1 की प्रगति का भी निरीक्षण किया। एनएचआईडीसीएल के इंजीनियरों ने बताया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि फ्लाईओवर के लिए निर्माण और खंभे उठाने का काम चल रहा है।

डॉ. मेहता ने मंडलायुक्त जम्मू को 3 महीने के भीतर चैथे तवी पुल (भगवती नगर) के पास उपलब्ध खाली भूमि पर सतही पार्किंग विकसित करने का निर्देश दिया, जिसका उपयोग श्री अमरनाथ जी यात्रा 2023 और तवी रिवर फ्रंट व्यू आगंतुकों के लिए किया जाएगा।

 

Tags: Arun Kumar Mehta , Dr. Arun Kumar Mehta , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Chief Secretary Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD