Friday, 22 September 2023

 

 

खास खबरें गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर सरकारी फाइलों का निपटान किया दिमाग से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट-जम्मू के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया किश्तवाड़ प्रशासन वरवान महोत्सव-2023 की मेजबानी हेतु तैयार उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने ग्रामीण विकास क्षेत्र के कार्यों, योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अक्तूबर तक कचरे का 100 प्रतिषत पृथक्करण करने पर बल दिया जम्मू-कश्मीर निवेश हेतु सूर्योदय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं : राजीव राय भटनागर रामबन में ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई उपायुक्त विशेष महाजन ने खलैनी ब्लॉक का दौरा किया सरकारी गांधी नगर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त जम्मू ने दिए जांच के आदेश पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल जीसीडब्ल्यू एमए रोड पर विज्ञान कार्यक्रम आयोजित, सौरभ भगत ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में ए. एस. आई. गिरफ्तार विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्चा जाये : बलकार सिंह लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा मगनरेगा के अधीन काम करते मुलाजिमों को ईएसआई के दायरे में लाने के हुक्म उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विकास गतिविधियों, केंद्रीय और केंद्रशासित प्रदेश योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

 

सांसद तिवारी ने केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा; कहा- चुनावी जुमले साबित हुए इनके वायदे

राज्य में कानून व व्यवस्था पर जताई चिंता; मोहाली विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु बांटे 40 लाख रुपये के चैक

Manish Tewari, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 18 Apr 2023

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने देश में मौजूदा हालातों को लेकर केंद्र में सत्तासीन भाजपा को घेरा है, जिसके वायदे चुनावी जुमले साबित हुए हैं और आज लोग खुद को इनसे ठगा महसूस कर रहे हैं। सांसद तिवारी डॉ अंबेडकर भवन, मोहाली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

सांसद तिवारी ने कहा कि देश के लोग मौजूदा हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि बेरोजगारी व महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुके हैं। घरेलू रसोई गैस का सिलेंडर जो कांग्रेस के शासनकाल में जरीब 350 रुपये में मिलता था, आज लगभग 1100 रुपए में बिक रहा है।

लेकिन अब लोग भाजपा और इनकी जुमलेबाजी को समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा के उपचुनाव और कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी। कई बड़े राजनेता भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं जिनमें कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरते हुए, उन्होंने पूछा कि महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने के वायदे का क्या बना। उन्होंने कानून व व्यवस्था की बुरी हालत का मुद्दा भी उठाया, जिसके चलते लोगों में डर का माहौल बन गया है।इस अवसर पर सांसद तिवारी द्वारा मोहाली विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु करीब 40 लाख रुपये की ग्रांट के चेक भी बांटे गए। 

जिसे लेकर सांसद तिवारी ने कहा कि यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।कार्यक्रम में अन्य के अलावा, विजय शर्मा टिंकू हलका इंचार्ज खरड़, सुखविंदर कौर चेयरमैन जिला परिषद मोहाली, जसप्रीत सिंह गिल प्रधान शहरी कांग्रेस कमेटी मोहाली, मनजोत सिंह महासचिव पंजाब युवा कांग्रेस, पार्षद सुच्चा सिंह, पार्षद जसबीर सिंह मनकू, नरपिंदर सिंह रंगी पार्षद, प्रमोद मित्रा पार्षद, मास्टर चरण सिंह पार्षद, राजा कंवरजोत सिंह पार्षद, अमन स्लैच, गुरचरण भमरा, सरपंच गुरप्रीत सिंह सरपंच नडियाली, जगतार सिंह सरपंच बाकरपुर, गुरविंदर सिंह बड़ी चेयरमैन, रणधीर सिंह सरपंच, परमजीत सिंह बराड़ सरपंच धरमगढ़, तजेंद्र सिंह बेनीपाल, जगदेव सिंह जग्गी, एचएस कंवल, बाल किशन गोयल सरपंच, जसविंदर सिंह सरपंच, मनदीप सिंह गोल्डी सरपंच, जोहनी सरपंच, रीटा रानी सरपंच चण्डियाला सूदां, हरमिंदर सिंह सरपंच मजाट, हरप्रीत कौर सरपंच पारता, सुरमुख सिंह सरपंच झिंझेड़ी भो मौजूद रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD