Sunday, 24 September 2023

 

 

खास खबरें प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सिमारिया, बेगुसराय का दौरा किया उपायुक्त पुंछ ने ईद-मिलाद-उन-नबी (एसडब्ल्यू) की व्यवस्था पर चर्चा के लिए बैठक की अध्यक्षता की डीडीसी जम्मू ने टिकाऊ सामुदायिक संपत्तियों के निर्माण, ग्राम विकास गतिविधियों में स्थानीय जरूरतों पर ध्यान देने पर जोर दिया आयुक्त सचिव आरडीडी मंदीप कौर ने भद्रवाह में जागरूकता शिविर आयोजित कर एसबीएम परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया पंजाब वेयरहाऊस के चेयरमैन और कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत फंड में 37.95 लाख रुपए का योगदान अमन अरोड़ा द्वारा सुनाम हलके के सभी सरकारी हाई स्कूलों में 4डी विशेषता वाली एक्स. आर लैबज़ का उद्घाटन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने साइकिल अभियान को दिखाई हरी झंडी आपदा राहत कोष में दिया अंशदान महिला आरक्षण बिल पास होने पर एक-दूसरे को मिठाई खिला मनाई खुशी मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में पिछले 25 दिनों में 7660 युवाओं को नौकरियों दे कर नया रिकार्ड बनाया कर्ज की बात न करें राज्यपाल, अकाली भाजपा और कांग्रेस सरकार ने हमें तीन लाख करोड़ का कर्ज विरासत में दिया है : हरपाल सिंह चीमा डॉ. एस.एस.आहलुवालिया ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कपूरथला का दौरा किया पराली को आग न लगाकर इसके सुचारु प्रबंधन के लिए सहयोग करें किसान : एस.डी.एम प्रदीप बैंस गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चंडीगढ़ में 7 दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर हुआ संपन्न पंजाब सरकार द्वारा एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे 58 खिलाड़ियों को तोहफ़ा, 4.64 करोड़ रुपए की राशि दी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सिंगापुर में प्रशिक्षण के लिए 60 प्रिंसीपलों के दो बैंच को हरी झंडी दे कर किया रवाना प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 'अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023' का उद्घाटन किया क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण पर बल दिया जाएगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की निहारिका रायजादा ने भारतीय सिनेमा में किये 10 साल पूरे, मीडिया के साथ ये ख़ास मौका किया सेलिब्रेट

 

अकाली दल-बसपा गठबंधन ने जालंधर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया

Shiromani Akali Dal, Bahujan Samaj Party, SAD BSP, Sukhwinder Singh Sukhi, Jalandhar Bypoll, Jalandhar Bypoll Election, Jalandhar Bypoll Election Date, Sukhbir Badal, Sukhbir Singh Badal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 11 Apr 2023

शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन ने मंगलवार को पंजाब के दो बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुखी को 10 मई को होने वाले जालंधर संसदीय उपचुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवार के रूप में उम्मीदवारी की घोषणा की। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि सुखी को जालंधर सीट से मैदान में उतारने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है और इसे पूरे अकाली-बसपा कैडर का भारी समर्थन प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि सुखी न केवल अपने परोपकारी कार्यों के लिए बल्कि विधानसभा में अपने प्रदर्शन के लिए भी जाने जाते हैं। वह लोकसभा में जालंधर का प्रतिनिधित्व करने के लिए आदर्श विकल्प हैं।बादल ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि कई पार्टियां विभाजनकारी राजनीति कर रही हैं जिससे राज्य में माहौल खराब हो गया है। 

अकाली-बसपा गठबंधन किसानों, दलितों, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए न्याय के अलावा शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा।मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सभी मोचरें पर विफल होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति अपने सबसे निचले स्तर पर है। 

जबरन वसूली ने उद्योग को राज्य से बाहर स्थानांतरितकरने के लिए मजबूर किया है। कमजोर वर्गों, महिलाओं और युवाओं से किए गए सभी वादे धरे रह गए हैं।बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि सुखी के परिवार ने हमेशा कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है।

उन्होंने आप सरकार पर अनुसूचित जातियों के खिलाफ भेदभाव का आरोप भी लगाया।वहीं शिअद-बसपा उम्मीदवार सुखी ने जालंधर और पंजाब के मुद्दों को संसद में उठाने का आश्वासन दिया है। सुखी ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सिखों को अलगाववादियों के रूप में चित्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। आप सरकार पंजाब में भय का माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे हिंदू समुदाय भी डर रहा है।

 

Tags: Shiromani Akali Dal , Bahujan Samaj Party , SAD BSP , Sukhwinder Singh Sukhi , Jalandhar Bypoll , Jalandhar Bypoll Election , Jalandhar Bypoll Election Date , Sukhbir Badal , Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD