Wednesday, 27 September 2023

 

 

खास खबरें जवाहर नवोदय विद्यालय 25 वीं युवा संसद का आयोजन प्लास्टिक मुक्त मंदिर परिसर के लिए जागरूकता अभियान किया शुरू अस्थमेटिक मरिजों के लिए ऑक्सीजन सेचूरेट्र और मिनी वेन्टी लेटर कम बाय पाइप मशीन की निशुल्क सेवा शुरू अभय सिंह चौटाला ने सम्मान दिवस रैली में पहुंचने और कवरेज करने पर मीडिया और लाखों लोगों के रैली में पहुंचने पर उनका किया धन्यवाद असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, मुख्यमंत्री ने जताया आभार ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरूद्वारा फतेहगढ़ साहिब के नज़दीक 7.46 करोड़ रुपए की लागत के साथ तैयार होने वाले टॉयलट ब्लॉक का नींव पत्थर रखा सिफत कौर समरा ने एशियन गेमज़ में एक सोने और एक चांदी का तमगा जीता डॉ. बलजीत कौर द्वारा अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट की जालसाज़ी के विरुद्ध मुहिम के अधीन दो होम्योपैथिक मेडिकल अफ़सर ( सेवानिवृत्त) के अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट किये रद्द मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर डीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे डीडीसी जम्मू ने रोजगार क्षमता में सुधार हेतु कौशल अंतर सर्वेक्षण पर जोर दिया जम्मू-कश्मीर यूटी ने सरकारी स्कूल में पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला का अनावरण किया एनडीआरएफ ने रामबन में आपातकालीन और बचाव अभियान पर मॉक ड्रिल आयोजित की मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कटरा में नवरात्र महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की उपायुक्त राजौरी विकास कुंडल ने ग्रामीण विकास विभाग के अदालती मामलों में देरी की समीक्षा की डीएम डोडा विशेष महाजन ने 15वीं जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक की अध्यक्षता की उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने कृषि, संबद्ध विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उत्तरी ज़ोनल कौंसिल की बैठक में अमित शाह के आगे ज़ोरदार ढंग से उठाए पंजाब के मसले नई पीढ़ी अमृत काल को आकार देगी : हरदीप सिंह पुरी पंजाब सरकार माताओं की मृत्यु दर को कम करने के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में तकनीकी सुविधांए प्रदान करेगी : डॉ. बलबीर सिंह पूर्व मुख्यमंत्रियों के विपरीत, भगवंत मान ने पंजाब के मुद्दों को केंद्र के समक्ष जोरदार और स्पष्ट तरीके से उठाया : आप मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में भाग लिया

 

बिहार में हिंसा सुनियोजित साजिश, जानबूझकर कराई गई : नीतीश कुमार

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 05 Apr 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के सासाराम और नालंदा में हुई हिंसा को सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि यह जानबूझकर कराई गई है। उन्होंने कहा कि एक-एक चीज की जांच कराई जा रही है। पटना में बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि साजिश के तहत बिहार में हिंसा कराई गई है। 

जल्द ही हिंसा का सच सामने आएगा। उन्होंने कहा कि कुछ खास नहीं है, सब कुछ नार्मल है। बिहार शरीफ में जिसने गड़बड़ी की है, उन सभी का पता चलेगा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक जगह हिंसा हुई जहां उनको जाना था और एक बिहारशरीफ में कराई गई। 

उन्होंने कहा कि यहां कभी कुछ नहीं होता है, अचानक कैसे हो गया?मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग लगे हुए हैं। हर एक घर तक जाकर जांच की जा रही है। कुछ दिन बाद सब पता चल जाएगा। यह सब कुछ जानबूझकर किया गया है। बिहारशरीफ में जो धंधा किया है, वो सब कुछ दिन बाद पता चल जाएगा। 

जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि 2 लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है। दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रामनवमी पर्व के दौरान बिहार के नालंदा और बिहारशरीफ में हिंसक झड़प हो गई थी। फिलहाल दोनो जगह शांति है।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD