Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी

 

सरकारी स्कूलों की ज़मीनी हकीकतें समझने के लिए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा पंजाब दौरे की शुरुआत

अप्रैल महीने में करेंगे राज्य के सभी ज़िलों का दौरा, सरहदी ज़िले फाजिल्का से दौरे की शुरुआत

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Apr 2023

राज्य के सरकारी स्कूलों की ज़मीनी हकीकत से अच्छी तरह वाकिफ होने के मंतव्य के साथ स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने राज्य के सभी जिलों का दौरे शुरू किये हैं।इस दौरे की शुरुआत आज फाजिल्का ज़िले से की जा रही है और यह पूरे अप्रैल महीने के दौरान जारी रहेंगें।

स. बैंस अपने इस दौरे की शुरुआत 4 अप्रैल, 2023 को ज़िला फाजिल्का से कर रहे हैं और 5 अप्रैल को फ़िरोज़पुर, 6 अप्रैल को रोपड़ और मोहाली, 7 और 8 अप्रैल को अमृतसर, 12 और 13 अप्रैल को तरन तारन, कपूरथला, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, 17 अप्रैल को जालंधर, 18 अप्रैल को फ़तेहगढ़ साहिब, 20, 21 और 22 अप्रैल को पटियाला, लुधियाना, मलेरकोटला, फरीदकोट, मोगा और बरनाला, 24 अप्रैल को संगरूर और मानसा, 27, 28 और 29 अप्रैल को होशियारपुर, नवांशहर, पठानकोट और गुरदासपुर ज़िला के स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।

इस दौरे के दौरान स. हरजोत सिंह बैंस नये दाखि़लों, किताबों, वर्दियों, स्कूलों के प्राथमिक ढांचे के बारे जानकारी हासिल करेंगे।अपने इस दौरे संबंधी जानकारी देते हुये शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के निर्देशों अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग की नीति को और बढ़िया बनाने के लिए ज़मीनी ज़रूरतों को समझ कर बनाया जा सकता है जिसके लिए चंडीगढ़ के दफ़्तरों में बैठने की जगह यह दौरा बहुत ज़रूरी है।

उन्होंने कहा कि स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पंजाब के लोगों को उच्च गुणवत्ततापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाने का वायदा किया है जिसकी पूर्ति के लिए वह कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD