Saturday, 30 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

कांग्रेस मुक्त होने जा रहे चंडीगढ़ के गांव भाजपा का कुनबा बढा

चंडीगढ़ गांव के अनेक पंच सरपंच साथियों सहित भाजपा में शामिल

Gajendra Singh Shekhawat, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister for Jal Shakti
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Apr 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों तथा भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर चंडीगढ़ के गांवों के कई पूर्व सरपंचों तथा पंचों ने अनेक साथियों सहित केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।  

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि आज भाजपा का दामन थामने वालों में जिला कांग्रेस ग्रामीण कमेटी के  प्रधान तथा मनिमाजरा सोसाइटी के प्रधान जीत सिंह बहलाना, किशनगढ़ के पूर्व सरपंच देवेंद्र लुबाना ,किशनगढ़ के पूर्व सरपंच गुरविंदर कौर लुबाना, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन हरभजन सिंह,मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन आनंद सिंह कजहेरी,अटावा के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह, खुडालाहोरा  के पूर्व सरपंच राकेश शर्मा ,खुड्डा लाहौरा की पूर्व सरपंच कमलेश शर्मा, मार्केट कमेटी के  पूर्व वाइस चेयरमैन सुखविंदर सिंह काला, पलसोरा के पूर्व सरपंच व जिला कांग्रेस कमेटी के वाइस पूर्व वाइस प्रेसिडेंट जयचंद,गांव कैंबवाला के पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह,डिस्ट्रिक्ट जिला कांग्रेस के पूर्व उपप्रधान एवं अखिल भारतीय कबीरपंथी महासभा के प्रेसिडेंट राजेन्द्र  कुमार , डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस के पूर्व महासचिव तथा पूर्व पंच सोहन सिंह,गांव बहलाना  कांग्रेस के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह,पूर्व पंच गुरदीप सिंह रायपुर कलां गांव से पूर्व पंच गुरदीप सिंह,  सेक्टर 26 मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुभाष रंधावा,  जिला कांग्रेस के पूर्व उप प्रधान गुरपाल सिंह अटावा,गांव धनास  के पूर्व सरपंच निर्मल सिंह तथा गांव कजहरी से डॉक्टर प्रेम कुमार पूर्व जिलासचिव कांग्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल है । 

केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी को  पार्टी का पटका  पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।  इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही  एक ऐसी पार्टी है जो पूर्ण रूप से देश सेवा के लिए समर्पित है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर पल देश वासियों की सेवा में लगे रहते हैं । 

उनके नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर है तथा पुनः  विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री की इन लोकहित योजनाओं से आकर्षित होकर अनेक व्यक्ति आए दिन भाजपा में शामिल हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज की जॉइनिंग ना केवल चंडीगढ़ के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल होगी जब पूरे प्रदेश के जन  प्रतिनिधि एक साथ एक पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।  

आज दुनिया का कोई भी निर्णय भारत को इग्नोर  करके नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज भाजपा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ता देश में बदलाव की राजनीति के सहभागी बनेंगे।प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया जाता है इसमे  छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी बड़े से  बड़े पद पर पहुंच सकता है। आज शामिल होने वाले लोगों से चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी के कार्यों को गति मिलेगी । उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया जाएगा ।

आज के बाद से सभी भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ता है।  इस अवसर पर पंजाब के पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला, महामंत्री रामवीर भट्टी ,चंद्रशेखर, प्रदेश सचिव तजेंद्र  सिंह सरा, हुकम चंद , प्रदेश प्रवक्ता  कैलाश चंद जैन, कार्यालय सचिव देवी सिंह व गजेंद्र शर्मा के अलावा उपमहापौर हरजीत सिंह,  जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिद्धू,  डॉ नरेश पंचाल,  वरिष्ठ कार्यकर्ता भजन सिंह मारू,  बलविंदर शर्मा , जुझार सिंह, दीदार सिंह , धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister for Jal Shakti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD