Sunday, 28 May 2023

 

 

खास खबरें सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के उदयपुर बाजार में आम लोगों की समस्याएं सुनी प्रदेश की नर्सरियों में दो वर्षों में तीन करोड़ पौधों का लक्ष्य किया जाएगा पूरा : लाल चंद कटारुचक्क डीजीपी ने लुधियाना के 13 पुलिस थानों में 120 किलोवॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र किए समर्पित ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने 66 केवी सब स्टेशन कल्याणपुर के उपभोक्ताओं को समर्पित किया अमन अरोड़ा द्वारा फगवाड़ा में अति-आधुनिक ‘‘सैंटर ऑफ एक्सीलेंस’’ का उद्घाटन पंजाब के सेवा केन्द्रों में बकाया मामलों की संख्या कम होकर 0.16 प्रतिशत हुई सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएँ 'रुसलान' टाइटल को लेकर सलमान खान के जीजा को कोर्ट का नोटिस कांग्रेस भारतीय संस्कृति से नफरत क्यों करती है, पवित्र सेंगोल को वॉकिंग स्टिक के रूप में संग्रहालय में रखा गया : अमित शाह 9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बना भारत : मल्लिकार्जुन खड़गे ग्वालियर घराने और गोरखपुर का नाता सदियों पुराना : योगी आदित्यनाथ '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल पटियाला जिले में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती लुधियाना के साहनेवाल की बेटी और बेटे ने किया इलाके का नाम रोशन एमएलए की ओर से विशेष सम्मान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं के नतीजों का ऐलान ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 85वें दिन हिसार जिला के हलका बरवाला पहुंची '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल मुंबई डीआरआई ने 1500 करोड़ रूपए के मूल्य के मादक पदार्थो को नष्ट किया शतरंज: मैग्नस कार्लसन ने 2023 सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड जीता जयपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का कहर नो-फ्लाई सूची में नाम डालने के लिए इमरान ने पाक सरकार को कहा शुक्रिया

 

आईएएनएस रिव्यू : रहस्य और रोमांच से भरपूर है 'गैसलाइट'

Bollywood, Review, Pavan Kirpalani, Sara Ali Khan, Chitrangda Singh, Vikrant Massey, Rahul Dev, Akshay Oberoi, Shishir Sharma, Shataf Ahmed Figar, Manjiri Pupala, Gaslight, Hotstar, Disney Hotstar, Disney Plus Hotstar

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Mar 2023

'गैसलाइट' शब्द का प्रयोग क्रिया के रूप में किसी व्यक्ति के मनोविज्ञान में चालाकी से हेरफेर करने लिए किया जाता है, ताकि पीड़ित खुद अपने ही विचारों की वैधता पर सवाल उठाने लगे, उसके लिए सच्चाई की धारणा बदल जाए। पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित गैसलाइट एक क्लासिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। 

कहानी की शुरूआत में ही समझ आ जाता है कि एक मर्डर हुआ है। यहां सवाल किसने किया का नहीं बल्कि क्यों और कैसे किया का है? फिल्म में खुलते जा रहे धीरे-धीरे रहस्य आपको सीट से बांधे रखेंगे। कहानी हमें रतन सिंह गायकवाड़ की हवेली मायागढ़ महल में ले जाती है, यहां एक होम वीडियो की क्लिप के जरिए उनकी बेटी मिश्री उर्फ मीशा का जन्मदिन मनाते हुए दिखाया गया है। 

मीशा की मां की एक भयानक दुर्घटना में मौत हो जाती है। सालों बाद, व्हीलचेयर-बाउंड मीशा (सारा अली खान) अपने पिता के साथ सुलह करने के लिए घर लौटती है, जिनके साथ उसके एक तनावपूर्ण रिश्ता है। जब वह घर आती है, तो उसकी सौतेली मां रुक्मिणी (चित्रांगदा सिंह) और घर के बाकी लोगों द्वारा उसका घर में स्वागत किया जाता है, लेकिन उसके पिता रतन सिंह गायकवाड़ वहां मौजूद नहीं होते।

हवेली में रहने के दौरान, मीशा अजीबों-गरीब घटनाओं का अनुभव करती है। झूठे आरोप, मनगढ़ंत कहानियां और बनावटी दृश्यों के साथ सारा को उलझाने की कोशिश की जाती है। जिससे सारा परेशान हो जाती है।रतन सिंह गायकवाड़ के एस्टेट मैनेजर कपिल का किरदार विक्रांत मैसी ने निभाया है। 

वहीं, चित्रांगदा सिंह ने रुक्मिणी के किरदार में फिट बैठने के लिए काफी मेहनत की है। दोनों ही षड़यन्त्र रच रहे हैं। अक्षय ओबेरॉय ने शानदार ढंग से मीशा के दूर के चचेरे भाई राणा जय सिंह की भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक अशोक तंवर के रूप में राहुल देव और फैमिली डॉक्टर के रूप में शिशिर शर्मा कलाकारों की लिस्ट में शामिल हैं। 

शानदार हवेली, स्थान और फिल्म में इस्तेमाल किए गए प्रॉप्स की सेटिंग कहानी को भयानक और प्रशंसनीय बनाती है। सिनेमैटोग्राफर रागुल धरुमन का एक्शन और ड्रामा फिल्म में जान डाल रहा है। उनके डार्क फ्रेम फिल्म को दिलचस्प बना रहे हैं। फिल्म के कई सीन्स प्रतीकात्मकता और कलात्मक कल्पना पर बहुत अधिक निर्भर करते हैं। 

निखिल एस. कोवाले द्वारा प्रोडक्शन डिजाइन, अनिर्बान सेनगुप्ता द्वारा डिजाइन की गई बेहतरीन ऑडियोग्राफी और साउंड और जबरदस्त म्यूजिक गौरव चटर्जी ने दिया है। फिल्म के हर पहलू को चंदन अरोड़ा ने अपने क्रिएटिव एडिटिंग से सहज तरीके से पेश किया है। कुल मिलाकर, एक के बाद एक सामने आ रहे चौंका देन वाले राज और डिजाइन फिल्म को आकर्षक बना रही है, जिसके चलते दर्शक फिल्म की काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

 

Tags: Bollywood , Review , Pavan Kirpalani , Sara Ali Khan , Chitrangda Singh , Vikrant Massey , Rahul Dev , Akshay Oberoi , Shishir Sharma , Shataf Ahmed Figar , Manjiri Pupala , Gaslight , Hotstar , Disney Hotstar , Disney Plus Hotstar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD