Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब देगा 10 हज़ार नौकरियां, प्लेसमेंट मुहिम बुधवार को आबकारी विभाग ने गुंडागर्दी पर उतरने वाले परचून लायसेंसधारकों पर शिकंजा कसा सरकारी और निजी शैक्षिक संस्थाएं स्कॉलरशिप न आने के कारण किसी भी विद्यार्थी को पेपर में बैठने से न रोकें : हरजोत सिंह बैंस प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित होगा इथेनॉल प्लांट: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव छावनी कलां में 24 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संसद की लोक लेखा समिति से की भेंट झूठे केस में फंसाने एवं पुलिस पर मारपीट के आरोप, गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 96वें दिन जिला फतेहाबाद में पहुंची मर्यादित होगा अगर बालपन, सहज सुखी होगा फिर जीवन विधायक लाभ सिंह उगोके पर प्रताप बाजवा के विवादित बयान की 'आप' ने की निंदा, कहा - यह पंजाब के दलित समाज का अपमान विश्व पर्यावरण दिवस : पंजाब के गाँवों में ठोस अवशेष प्रबंधन और तरल अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा समूह शहरी स्थानीय इकाईयों में लगाऐ जाएंगे 2.25 लाख पौधे, गिनती और प्रगति का ऑनलाइन रखा जायेगा रिकॉर्ड : बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कामों का लिया जायज़ा केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान अधीन जालंधर में पानी की संभाल संबंधी प्रोजैक्ट की प्रगति का लिया जायजा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी समझें अपनी जिम्मेदारी - किशोरी लाल अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित महाजन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का न्योता दिया दसूहा-हाजीपुर सड़क का नाम हुआ जस्सा सिंह रामगढ़िया मार्ग ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग को सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग के साथ मुकम्मल करने के निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

बेंगलुरु कांड : पार्क में बैठी महिला को कार में घसीटा, गैंगरेप

Rape News, Rape, Bengaluru, Rapist, Rape News Bengaluru, Gang Rape

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 31 Mar 2023

बेंगलुरू के कोरमंगला थाना क्षेत्र में पुरुष मित्र के साथ पार्क में बैठी एक युवती को कुछ लोगों ने जबरन एक कार में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश, विजय, श्रीधर और किरण के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना 25 मार्च देर रात की है। युवती अपने पुरुष मित्र के साथ नेशनल गेम्स विलेज पार्क में बैठी थी। आरोपी व्यक्तियों ने उसके पुरुष मित्र को धमकी दी और युवती को कार में खींच लिया। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी कार को डोम्लुर, इंदिरानगर, अनेकल और नीस रोड पर ले गए और रात भर उसके साथ रेप किया। आरोपी बाद में 26 मार्च की तड़के उसे उसके घर के पास छोड़ गए। सुबह 4 बजे घर पहुंचने के बाद, पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

 

Tags: Rape News , Rape , Bengaluru , Rapist , Rape News Bengaluru , Gang Rape

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD