Wednesday, 07 June 2023

 

 

खास खबरें इंडियन स्पाइडर मैन (माइल मोरालेस) उर्फ कौस्तुव घोष ने 'अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' के हिंदी डब वर्जन से सब को किया चकित मीलट अभियान को आगे बढ़ाने में कृषि विवि का योगदान महत्वपूर्णः शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा परिसर का दौरा ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब राज्य ज़िला दफ़्तर कर्मचारी यूनियन के साथ मीटिंग हिमाचल के लोगों का देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास : शिव प्रताप शुक्ल मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य भर में सांस्कृतिक मेलों की लड़ी करवाने को मंजूरी प्रदूषण समस्या के समाधान का हिस्सा बनें: डा.आशा पंजाब देगा 10 हज़ार नौकरियां, प्लेसमेंट मुहिम बुधवार को आबकारी विभाग ने गुंडागर्दी पर उतरने वाले परचून लायसेंसधारकों पर शिकंजा कसा सरकारी और निजी शैक्षिक संस्थाएं स्कॉलरशिप न आने के कारण किसी भी विद्यार्थी को पेपर में बैठने से न रोकें : हरजोत सिंह बैंस प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित होगा इथेनॉल प्लांट: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव छावनी कलां में 24 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संसद की लोक लेखा समिति से की भेंट झूठे केस में फंसाने एवं पुलिस पर मारपीट के आरोप, गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 96वें दिन जिला फतेहाबाद में पहुंची मर्यादित होगा अगर बालपन, सहज सुखी होगा फिर जीवन विधायक लाभ सिंह उगोके पर प्रताप बाजवा के विवादित बयान की 'आप' ने की निंदा, कहा - यह पंजाब के दलित समाज का अपमान विश्व पर्यावरण दिवस : पंजाब के गाँवों में ठोस अवशेष प्रबंधन और तरल अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा समूह शहरी स्थानीय इकाईयों में लगाऐ जाएंगे 2.25 लाख पौधे, गिनती और प्रगति का ऑनलाइन रखा जायेगा रिकॉर्ड : बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कामों का लिया जायज़ा केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान अधीन जालंधर में पानी की संभाल संबंधी प्रोजैक्ट की प्रगति का लिया जायजा

 

आईपीएल 2023 : नवनियुक्त उप-कप्तान अक्षर पटेल आईपीएल 2023 सीजन में अपनी नई भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2023, IPL 2023, Axar Patel, Delhi Capitals

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Mar 2023

दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक्त उप-कप्तान अक्षर पटेल आगामी आईपीएल 2023 सीजन में अपनी नई भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित हैं और आलराउंडर इसे अपने विकास और पिछले कुछ वर्षों में किए गए प्रदर्शन के पुरस्कार के रूप में देख रहे हैं। भारतीय आलराउंडर, जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला में राष्ट्रीय टीम के साथ थे, वे अपने टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले से पहले डीसी टीम में शामिल हुए हैं। 

अक्षर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दिल्ली कैपिटल्स द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "जब आप डीसी कैंप में शामिल होते हैं तो यह पूरी तरह से एक अलग एहसास होता है। अब फ्रेंचाइजी के साथ 3-4 साल हो गए हैं और यह घर जैसा लगता है। मैं 3-4 साल से फ्रेंचाइजी के साथ हूं। 

जब मैं इसमें शामिल हुआ तो मुझे बहुत अच्छा लग रहा था। यह मेरे लिए एक नई भूमिका है।""मेरे विचार में, यदि आपको यह भूमिका मिलती है तो इसका मतलब है कि आप एक वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। यह टीम के लिए किए गए सभी कार्यों का पुरस्कार पाने जैसा है। 

मैं अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साहित हूं और हम जानते हैं कि हमारी टीम ज्यादातर वैसी ही है, जैसी पिछले 3-4 सालों से है। डेविड वार्नर के साथ मेरी जिम्मेदारी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ निकालने की होगी।"अक्षर हाल में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 2023 में भारत के लिए अब तक सभी प्रारूपों में 13 पारियों में 444 रन बनाए हैं, जिसमें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत में दो अर्धशतक शामिल हैं। 

पिछले साल डीसी प्लेआफ में जगह बनाने से चूक गई थी और स्टैंडिंग में पांचवें स्थान पर रही थी। उनका लक्ष्य अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा और डेविड वार्नर और अक्षर के नेतृत्व में पिछले सीजन में जो अधूरा रह गया था उसे हासिल करना होगा। कैपिटल्स 1 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2023 , IPL 2023 , Axar Patel , Delhi Capitals

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD