Monday, 05 June 2023

 

 

खास खबरें ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के मुख्यमंत्री को साफ इंकार; ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी कोई हिस्सेदारी’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संरक्षित एवं संतुलित विकास पर बल दिया कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार : सुखविंदर सिंह सुक्खू शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : ब्रम शंकर ज़िम्पा ज़मीनी स्तर पर काम में तेज़ी लाने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के स्टाफ को जल्द करेगें तर्कसंगत : लालजीत सिंह भुल्लर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब की यूनिवर्सिटीज ने किया कमाल पंजाब सरकार आपके द्वार: पटियाला में अब तक लगे 16 जन सुविधा कैंप का हजारों लोगों को हुआ लाभ : अजीतपाल सिंह कोहली सांसद संजीव अरोड़ा ने साइकिल उद्योग को साइकिल लेन स्थापित करने के लिए एनएचएआई से आग्रह करने का दिया आश्वासन राज्य सरकार ओपन हाइड्रो पॉलिसी लाएगी : सुखविंदर सिंह सुक्खू अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनीं पर्यावरण विभाग के स्वच्छता अभियान में 10 हजार लोग होंगे शामिल ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ रविवार को 94वें दिन में पहुंची पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन नंगल फ्लाईओवर की प्रगति को लेकर हर सप्ताह हरजोत सिंह बैंस करेंगे समीक्षा बैठक चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की

 

मुंबई इंडियंस ने मुझे खुद को एक अलग अवतार में दिखाने का मौका दिया: रोहित शर्मा

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2023, IPL 2023, Mumbai Indians

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 29 Mar 2023

आईपीएल में मुम्बई इंडियंस को पांच खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें खुद को एक अलग अवतार में दिखाने का मौका दिया। आईपीएल 2023 में रोहित को मुम्बई की कमान संभाले हुए 10 साल हो जाएंगे। पांच खिताबों के साथ वह टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान हैं। 

टूर्नामेंट के 16वें संस्करण से पहले कप्तान ने फ्रेंचाइजी के साथ लम्बे जुड़ाव के बारे में बात की और कहा कि उन्हें इस सफर के हर लम्हे से प्यार है। रोहित ने सत्र पूर्व कॉन्फ्रेंस में कहा,"10 वर्ष एक लम्बा समय होता है। इस अवधि में आपके साथ कई यादें जुड़ जाती हैं। मैंने इसके हर पल और हर लम्हे का आनंद लिया है। 

यदि आप मुझसे एक लम्हे के बारे में पूछेंगे तो मैं ऐसा कर नहीं पाऊंगा क्योंकि यह बहुत मुश्किल है।"2011 सत्र में एक युवा खिलाड़ी के रूप में मुम्बई से जुड़ने के बाद रोहित ने टीम को अपनी कप्तानी में पांच खिताब दिलाये। उन्होंने 2013 में टीम की कप्तानी संभाली और अपने पहले वर्ष में ही टीम को खिताब दिलाया। 

रोहित ने कहा, "हमने वर्षों अच्छी क्रिकेट खेली है। मेरा टीम के साथ अनुभव अद्भुत रहा है। इस टीम ने मुझे खुद को पहले एक खिलाड़ी और फिर एक कप्तान के रूप में व्यक्त करने का समय दिया। मुम्बई ने मुझे खुद को एक अलग अवतार के रूप में व्यक्त करने का मौका दिया।"

अधिकतर घरेलू भारतीय खिलाड़ी सत्र पूर्व शिविर का हिस्सा हैं लेकिन विदेशी और भारतीय राष्ट्रीय खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों में टीम से जुड़े हैं। पहली बार टीम की कोचिंग संभाल रहे मार्क बाउचर ने कहा कि जब सभी खिलाड़ी टीम के साथ होंगे तो टीम एक-दो अभ्यास मैच खेलेगी। 

उन्होंने कहा कि टीम ने सत्र के लिए भरपूर तैयारी की है। बाउचर ने कहा, "आज रात हम एक मैच खेलेंगे जिससे हमें पता चल जाएगा कि एक टीम के रूप में हम कहां हैं और हम क्या हासिल कर सकते हैं।"मुंबई की टीम अपने पिछले साल के प्रदर्शन से आगे बढ़ने का प्रयास करेगी। 

2022 के आईपीलएल सीजन में मुंबई अंक तालिका में अंतिम स्थान पर थी । आईपीएल 2023 में मुंबई अपना पहला मैच 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। सत्र में टीम के लक्ष्य के बारे में पूछने पर बाउचर ने कहा, "ट्रॉफी जीतना।"

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2023 , IPL 2023 , Mumbai Indians

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD