Monday, 05 June 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संरक्षित एवं संतुलित विकास पर बल दिया कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार : सुखविंदर सिंह सुक्खू शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : ब्रम शंकर ज़िम्पा ज़मीनी स्तर पर काम में तेज़ी लाने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के स्टाफ को जल्द करेगें तर्कसंगत : लालजीत सिंह भुल्लर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब की यूनिवर्सिटीज ने किया कमाल पंजाब सरकार आपके द्वार: पटियाला में अब तक लगे 16 जन सुविधा कैंप का हजारों लोगों को हुआ लाभ : अजीतपाल सिंह कोहली सांसद संजीव अरोड़ा ने साइकिल उद्योग को साइकिल लेन स्थापित करने के लिए एनएचएआई से आग्रह करने का दिया आश्वासन राज्य सरकार ओपन हाइड्रो पॉलिसी लाएगी : सुखविंदर सिंह सुक्खू अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनीं पर्यावरण विभाग के स्वच्छता अभियान में 10 हजार लोग होंगे शामिल ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ रविवार को 94वें दिन में पहुंची पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन नंगल फ्लाईओवर की प्रगति को लेकर हर सप्ताह हरजोत सिंह बैंस करेंगे समीक्षा बैठक चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मेहनत रंग लाई मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड ने डीज़ल व टिकट चोरी सहित पांच मामले रिपोर्ट किए: लालजीत सिंह भुल्लर "कैंसर सर्वाइवर्स डे" के अवसर पर सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा, "कैंसर" शब्द से डरें नहीं विशेष ओलम्पिक प्रतिभागियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज -ब्रम शंकर जिम्पा

 

भाजपा चंडीगढ़ द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ सशक्तिकरण बैठक का आयोजन किया गया

Vijay Rupani, Arun Sood, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Sanjay Tandon

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Mar 2023

भाजपा चंडीगढ़ द्वारा आगामी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ सशक्तिकरण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के प्रभारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मुख्य रूप से उपस्थित रहे उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू, पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, मेयर अनूप गुप्ता के अलावा सभी प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, जिला-मोर्चा अध्यक्ष-महामंत्री, मंडल अध्यक्ष व सभी शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विजय रुपाणी ने बताया कि 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में 1 वर्ष से भी कम समय बचा है अब चुनावों की तैयारियों शुरू करने का समय है तथा चुनाव की तैयारियों के लिए संगठन की तैयारी सबसे महत्वपूर्ण है संगठन में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है जिनके बलबूते पर ही चुनाव जीते जा सकते हैं। उन्होंने बूथ समितियों के अलावा पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे व आम जनता के बीच कार्य करेंगे। कार्यों व जिम्मेदारियों को अलग-अलग लोगों में बांटना है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने कहा पार्टी इन्ही कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही जीत हासिल कर सकती है। आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की

प्रशंसा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को नई दिशा दी है लोग उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। हमें लोगों की चाहत पूरी करने में सहयोगी बनना है इसके विपरीत कुछ विदेशी वविपक्षी ताकते इकट्ठे होकर मोदी के पीछे लगी हुई हैं तथा उनको सत्ता से दूर करने के लिए अनेक हथकंडे अपना रहे हैं लेकिन देश की जनता उनके हथकंडों को कामयाब नहीं होने देगी। 

भाजपा कार्यकर्ताओं को सजग रहकर लोगों तक पहुंचना है तथा सरकार की नीतियों व पार्टी की विचारधारा को लोगों तक

पहुंचाना है। इस व्यवस्था में बलबूते ही चुनाव जीतेंगे। उन्होंने बूथ जीता चुनाव जीता नारे को दोहराया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासुलू ने संगठनात्मक विषयों पर विचार प्रकट किए तथा शक्ति केंद्र सशक्तिकरण पर जोर दिया तथा प्रत्येक

बूथ के सशक्तिकरण सुनिश्चित करने का मंत्र दिया। 

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा सभी कार्यकर्ताओं से बूथ पर जाकर कार्य करने की हिदायत व आशा व्यक्त की कि जिन बूथों पर बूथ समितियां नहीं बनी है वे शीघ्र बना ली जाएगी आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता पुरी जी जान से मेहनत करेंगे।

 

Tags: Vijay Rupani , Arun Sood , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD