Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री के आह्वान पर अमृतसर के वॉर मेमोरियल में बड़े पैमाने पर श्रमदान किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) का शुभारम्भ किया ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करें नवनियुक्त सहायक अभियंता : सुखविंदर सिंह सुक्खू नीति आयोग द्वारा पंजाब के 10 ब्लाकों में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम शुरू जिला मोगा में जल्द ही तीन और आम आदमी क्लीनिक खुलेंगे "रोज़ रोज़ी ते गुलाब" की शूटिंग हुई शुरू; 24 मई 2024 को रिलीज़ होने वाली है फिल्म फगवाड़ा शुगर मिल मामला : सरकार डिफाल्टर शुगर मिलों की संपत्ति जप्त कर किसानों को पैसा देगी : मलविंदर सिंह कंग शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पालमपुर दौरे पर दी करोड़ों रुपए की सौगातें “समाज में करुणा की भावना जागृत करना ही है समय की मांग” नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का युवाओं से आह्वान ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला स्तरीय तैराकी मुकाबलों की करवाई शुरुआत राज्य सरकार आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ रु खर्च कर रही है : सुखविंदर सिंह सुक्खू अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 2 अक्टूबर को पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में आई.सी.यू व एन.आई.सी.यू का करेंगे उद्घाटन नगर निगम ने शहर में करवाए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा राज्य के औद्योगिक विकास में नया मील पत्थर; मुख्यमंत्री रखेंगे हॉलैंड आधारित कैटल फीड प्लांट का नींव पत्थर लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अमूल्य योगदान के लिए एसडीआरएफ की सराहना की

 

कृषि मंत्री धालीवाल द्वारा फील्ड अधिकारियों को बारिश के कारण फसलों के हुए नुकसान के असली आंकड़े जल्द पेश करने के आदेश

नकली खादें और कीटनाशक दवाओं की शिकायत के लिए अलग नंबर जल्द होगा शुरू

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Mar 2023

पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कृषि विभाग के सभी फील्ड अधिकारियों को बीते दिनों बारिश के कारण खऱाब हुई फसलों के असली आंकड़े भेजने के आदेश दिए हैं। पंजाब भवन में कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों और मुख्य कृषि अफसरों के साथ बैठक के दौरान धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि फसलों के हुए नुकसान का मुआवज़ें बैसाखी के आस-पास देना शुरू कर दिया जायेगा, इसलिए मुख्य कृषि अफ़सर नुकसान की असली तस्वीर राज्य सरकार के सामने पेश करें। 

उन्होंने कहा कि असली आंकड़े सिफ़ारिश रहित और किसानों को किसी भी परेशानी के बिना जल्द भेजने को सुनिश्चित बनाया जाए। इस मौके पर धालीवाल ने नकली खादें और नकली कीटनाशक दवाओं संबंधी गंभीर नोटिस लेते हुए ऐलान किया कि जल्द ही किसानों की सुविधा के लिए एक अलग शिकायत नंबर जारी किया जायेगा, जहाँ वह इस सम्बन्धी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। 

ऐसी शिकायतों का निपटारा समयबद्ध तरीके से करने के लिए उन अधिकारियों को विशेष हिदायतें जारी कीं। उन्होंने कहा कि खादें और कीटनाशक दवाओं की क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा और दोषी किसी भी कीमत पर क्षमा नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि किसानों को पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी द्वारा सिफ़ारिश किए गए मानक बीज खरीदने के लिए जागरूक किया जाये, जोकि प्राकृतिक आपदाओं को बर्दाश्त कर सकने की क्षमता रखते हों।धालीवाल ने आगामी गेहूँ के खरीद सीजन के लिए भी अधिकारियों को ख़ास निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि किसानों को नाड़ न जलाने के लिए प्रेरित किया जाये और यह भी सुनिश्चित किया जाये कि भूसे का प्रयोग चारे के लिए ही किया जाये। उन्होंने किसानों के लिए जागरूक कैंप लगाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि कपास का एरिया बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार गंभीर यत्न कर रही है और कपास पट्टी के किसानों को 33 प्रतिशत सब्सिडी पर बीज दिए जाएंगे। 

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सब्सिडी पर बीज खरीदने और कपास लगाने के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित किया जाये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक कपास पट्टी के किसानों को समय पर पानी दिया जायेगा। इसके अलावा कृषि मंत्री ने हिदायत दी कि कम समय और कम पानी लेने वाली धान की पीआर 126 किस्म के बीजों को लगाने के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित किया जाये। 

उन्होंने कहा कि धान की पीआर 126 किस्म के अधीन इस साल अधिक से अधिक क्षेत्रफल लाने के लिए फील्ड अधिकारी अब से ही कोशिशें तेज़ कर दें। उन्होंने कहा कि जो इलाके धान की सीधी बिजाई के लिए ज़्यादा अनुकूल हैं, अधिकारी उन इलाकों का चयन करें और वहाँ के किसानों को सीधी बिजाई के लिए प्रेरित करें। धालीवाल ने कहा कि किसानों के कल्याण और आर्थिकता को मज़बूत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य की कृषि नीति तैयार की जा रही है। 

इस मकसद के लिए आम लोगों से सुझाव माँगे गए हैं। उन्होंने फील्ड अफसरों को कहा कि यदि उनके इलाकों में कोई सफल या प्रोग्रेसिव किसान है तो उससे सुझाव भिजवाए जाएँ।उन्होंने इस मौके पर पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति का ख़ास जि़क्र करते हुए कहा कि किसी भी भ्रष्ट या रिश्वतखोर अधिकारी या कर्मचारी को किसी भी कीमत पर बख़्शा नहीं जायेगा। 

उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण हरेक अधिकारी और कर्मचारी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मौके पर कृषि विभाग के प्रमुख सचिव सुमेर सिंह गुर्जर, डायरैक्टर गुरविन्दर सिंह, सभी जि़लों के मुख्य कृषि अफ़सर और मुख्य दफ़्तर के अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।  

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD