Wednesday, 07 June 2023

 

 

खास खबरें इंडियन स्पाइडर मैन (माइल मोरालेस) उर्फ कौस्तुव घोष ने 'अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' के हिंदी डब वर्जन से सब को किया चकित मीलट अभियान को आगे बढ़ाने में कृषि विवि का योगदान महत्वपूर्णः शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा परिसर का दौरा ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब राज्य ज़िला दफ़्तर कर्मचारी यूनियन के साथ मीटिंग हिमाचल के लोगों का देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास : शिव प्रताप शुक्ल मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य भर में सांस्कृतिक मेलों की लड़ी करवाने को मंजूरी प्रदूषण समस्या के समाधान का हिस्सा बनें: डा.आशा पंजाब देगा 10 हज़ार नौकरियां, प्लेसमेंट मुहिम बुधवार को आबकारी विभाग ने गुंडागर्दी पर उतरने वाले परचून लायसेंसधारकों पर शिकंजा कसा सरकारी और निजी शैक्षिक संस्थाएं स्कॉलरशिप न आने के कारण किसी भी विद्यार्थी को पेपर में बैठने से न रोकें : हरजोत सिंह बैंस प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित होगा इथेनॉल प्लांट: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव छावनी कलां में 24 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संसद की लोक लेखा समिति से की भेंट झूठे केस में फंसाने एवं पुलिस पर मारपीट के आरोप, गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 96वें दिन जिला फतेहाबाद में पहुंची मर्यादित होगा अगर बालपन, सहज सुखी होगा फिर जीवन विधायक लाभ सिंह उगोके पर प्रताप बाजवा के विवादित बयान की 'आप' ने की निंदा, कहा - यह पंजाब के दलित समाज का अपमान विश्व पर्यावरण दिवस : पंजाब के गाँवों में ठोस अवशेष प्रबंधन और तरल अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा समूह शहरी स्थानीय इकाईयों में लगाऐ जाएंगे 2.25 लाख पौधे, गिनती और प्रगति का ऑनलाइन रखा जायेगा रिकॉर्ड : बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कामों का लिया जायज़ा केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान अधीन जालंधर में पानी की संभाल संबंधी प्रोजैक्ट की प्रगति का लिया जायजा

 

पीएम नरेंद्र मोदी पर नीतीश कुमार का तंज, कोई काम नहीं हो रहा, केवल प्रचार हो रहा

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar, Narendra Modi

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 29 Mar 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई काम नहीं हो रहा है, केवल प्रचार हो रहा है। उन्होंने साफ लहजे में यह भी कहा कि पहले की कोई चर्चा नहीं हो रही है, केवल लोग अपनी ही तारीफ कर रहे हैं। 

पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों ने जब नीतीश कुमार से प्रधानमंत्री के विपक्षी एकता पर निशाना साधने वाले बयान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हम इन सभी चीजों पर ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि वे क्या बोलते हैं और क्या नहीं बोलते हैं, यह उनकी आदत है। 

नीतीश कुमार ने कहा कि सब लोग अपने ही तारीफ करने में लगे हुए हैं। पहले जो इतना काम हुआ है, हमलोग उनकी तारीफ करते हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चर्चा करते हुए कहा कि हमलोग तो उनके कामों की तारीफ करते हैं, उस समय कितना बढ़िया था। 

वो हिंदू, मुस्लिम सब के पक्ष में एकसाथ रहते थे। हमलोग भी उनके साथ थे। उन्होंने आगे कहा कि आजकल जो बोलते हैं, उसका कोई मतलब है। उन्होंने कहा कि हमलोग जनहित में काम करते हैं। आजकल तो केवल प्रचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ काम नहीं हो रहा है, केवल प्रचार हो रहा है। 

पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री से भाजपा के नए अध्यक्ष सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने के लगाए गए बैनर के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि कौन क्या-क्या बोलता है, उसका कोई वैल्यु है क्या। उसका कोई कमेंट करके हम वैल्यु देंगे। हम यहां काम करते हैं। जनता मालिक है, जनता फैसला करेगी।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar , Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD