Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भारतीय वस्तुओं, सेवाओं का निर्यात 760 अरब डॉलर को पार करने के लिए तैयार : पीयूष गोयल

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Mar 2023

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्तवर्ष में भारतीय वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 760 अरब डॉलर के स्तर को पार कर जाएगा। उद्योग निकाय एसोचैम के वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि 2021-22 में देश का माल और सेवा निर्यात क्रमश: 422 अरब डॉलर और 254 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया, जिससे कुल शिपमेंट 676 अरब डॉलर हो गया। 

गोयल ने कहा, "जाहिर तौर पर सेवाओं में काफी तेजी से विकास हुआ है, लेकिन दोनों (वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात) में वृद्धि अच्छी है। संभवत: हम साल का अंत करीब 760 अरब डॉलर (निर्यात में) के साथ करेंगे।"उन्होंने आगे कहा कि भारत ऐसे समय में एक उज्‍जवल स्थान के रूप में उभरा है, जब पूरी दुनिया मंदी, उच्च मुद्रास्फीति और उच्च ब्याज दरों का सामना कर रही है।

गोयल ने जोर देकर कहा कि पिछले नौ वर्षो में सरकार का ध्यान यह सुनिश्चित करने पर रहा है कि अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत हो। मंत्री ने यह भी कहा कि उद्योग ने यूएई और ऑस्ट्रेलिया के साथ मुक्त व्यापार समझौते का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भारत के एफटीए की गति समझौतों की गुणवत्ता से समझौता करने की कीमत पर नहीं आई है और यह व्यापक हितधारक परामर्श के बाद किया गया है।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD