Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा

किसान-ऐ-बाग़बानी ऐप लॉन्च: किसान अलग-अलग योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ अपने आवेदन को भी ट्रैक कर सकेंगे-बाग़बानी मंत्री

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Mar 2023

कृषि को लाभप्रद पेशा बनाने सम्बन्धी मुख्यमंत्री भगवंत मान के मिशन को आगे बढ़ाते हुए बाग़बानी विभाग फ़सलीय विविधता में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह जानकारी बाग़बानी, रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री, पंजाब चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पंजाब भवन, चंडीगढ़ में बाग़बानी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान ‘किसान-ऐ-बाग़बानी’ ऐप लॉन्च करते हुए दी।

विभाग के उद्देश्य पर ज़ोर देते हुए जौड़ामाजरा ने कहा कि वह किसानों के खेतों में बाग़बानी की नयी तकनीकें लाकर बाग़बानी की फसलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबले के योग्य बनाने के लिए प्रयास करते रहेंगे, जिससे किसान न केवल विभाग की योजनाओं संबंधी जानकारी हासिल कर सकेंगे, बल्कि अपने आवेदन को ऑनलाइन अप्लाई और ट्रैक भी कर सकेंगे।  

नयी लॉन्च की गई ऐप के बारे में जानकारी देते हुए जौड़ामाजरा ने बताया कि इस ऐप का मुख्य मकसद विभाग की योजनाओं की जानकारी किसानों तक जल्दी पहुंचाना, योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करके विभाग में पारदर्शिता लाना और ऐप्लीकेशनों की ट्रेकिंग करना है। उन्होंने आगे बताया कि इस ऐप के द्वारा किसानों को अलग-अलग मंडियों में फलों, सब्जियों के रोज़ाना के दाम और मौसम के बारे में जानकारी दी जाएगी।  

जौड़ामाजरा ने अलग-अलग जि़लों की प्रगति का जायज़ा लेते हुए अधिकारियों को हिदायत की कि वह अधिक से अधिक किसानों के खेतों का दौरा करके और शिविरों आदि के द्वारा बाग़बानी योजनाओं के बारे में तकनीकी जानकारी दें, जिससे वह रिवायती फ़सलों की अपेक्षा अधिक आमदन कमा सकें।प्रमुख सचिव बाग़बानी श्री सुमेर सिंह गुर्जर, आई.ए.एस. ने कहा कि कृषि विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रयास किए जाएंगे और यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि किसानों को किसी किस्म की मुश्किल पेश न आए।

यह ऐप बतौर स्टार्टअप, पंजाब अग्नैस्ट टैक्नोलॉजीज़ प्राईवेट लिमिटेड, मोहाली द्वारा तैयार की गई है। इस ऐप के लॉन्च के अवसर पर शैलेंद्र कौर, आई.एफ.एस. डायरेक्टर बाग़बानी, तरनजीत सिंह भमरा, सी.ई.ओ., अग्नैस्ट टैक्नॉलोजीज़ प्राईवेट लिम. मोहाली और उनकी तकनीकी टीम के सदस्य डॉ. सुब्रत कुमार, सोनाली भीका, रणजीत सिंह, राज बैरीनो और साहिल फतेह सिंह संधू भी मौजूद थे।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD