Wednesday, 07 June 2023

 

 

खास खबरें इंडियन स्पाइडर मैन (माइल मोरालेस) उर्फ कौस्तुव घोष ने 'अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' के हिंदी डब वर्जन से सब को किया चकित मीलट अभियान को आगे बढ़ाने में कृषि विवि का योगदान महत्वपूर्णः शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा परिसर का दौरा ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब राज्य ज़िला दफ़्तर कर्मचारी यूनियन के साथ मीटिंग हिमाचल के लोगों का देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास : शिव प्रताप शुक्ल मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य भर में सांस्कृतिक मेलों की लड़ी करवाने को मंजूरी प्रदूषण समस्या के समाधान का हिस्सा बनें: डा.आशा पंजाब देगा 10 हज़ार नौकरियां, प्लेसमेंट मुहिम बुधवार को आबकारी विभाग ने गुंडागर्दी पर उतरने वाले परचून लायसेंसधारकों पर शिकंजा कसा सरकारी और निजी शैक्षिक संस्थाएं स्कॉलरशिप न आने के कारण किसी भी विद्यार्थी को पेपर में बैठने से न रोकें : हरजोत सिंह बैंस प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित होगा इथेनॉल प्लांट: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव छावनी कलां में 24 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संसद की लोक लेखा समिति से की भेंट झूठे केस में फंसाने एवं पुलिस पर मारपीट के आरोप, गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 96वें दिन जिला फतेहाबाद में पहुंची मर्यादित होगा अगर बालपन, सहज सुखी होगा फिर जीवन विधायक लाभ सिंह उगोके पर प्रताप बाजवा के विवादित बयान की 'आप' ने की निंदा, कहा - यह पंजाब के दलित समाज का अपमान विश्व पर्यावरण दिवस : पंजाब के गाँवों में ठोस अवशेष प्रबंधन और तरल अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा समूह शहरी स्थानीय इकाईयों में लगाऐ जाएंगे 2.25 लाख पौधे, गिनती और प्रगति का ऑनलाइन रखा जायेगा रिकॉर्ड : बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कामों का लिया जायज़ा केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान अधीन जालंधर में पानी की संभाल संबंधी प्रोजैक्ट की प्रगति का लिया जायजा

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 30वां दिन

हरियाणा में होने वाले परिवर्तन में युवा ही नई इबारत लिखेंगे: अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रेवाड़ी , 27 Mar 2023

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 30वें दिन में प्रवेश कर गई। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने दावा किया कि हरियाणा में परिवर्तन का दौर शुरू हो चुका है और बदलाव का यह अध्याय हरियाणा से होता हुआ पूरे देश भर में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकारों की गलत नीतियों के कारण ही पूरा देश स्वयं को ठगा और लुटा हुआ महसूस कर रहा है।

वे जिला रेवाड़ी के कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव गुर्जरवास में अपनी परिवर्तन पदयात्रा के तहत आयोजित एक विशाल सभा को संबोधित कर रहे थे। इस सभा के दौरान सभी उपस्थितजनों ने परिवर्तन की इस लड़ाई को अगले चुनावों तक सुचारू रखने का भी संकल्प लिया। इस पर अभय चौटाला ने कहा कि वास्तव में ये लड़ाई इनेलो की सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि इस देश और प्रदेश के कमेरे, किसानों, मजदूरों, गरीबों, कर्मचारियों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के भविष्य को लेकर है। 

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी मिली है कि वे पदयात्रा के तहत जिन भी क्षेत्रों में पहुंचे हैं तो सभी वर्गों के साथ युवाओं ने बड़े जोश और उत्साह के साथ यात्रा में शामिल लोगों का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस परिवर्तन में युवा ही नई इबारत लिखेंगे और इनेलो द्वारा आने वाले चुनावों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 50 फीसदी टिकटें युवाओं को ही दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथों में सत्ता की बागडोर होगी तो निश्चित तौर पर नई सोच के साथ विकास की नीतियों को लागू किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अब वक्त बदलाव का ही नहीं बल्कि सोचने और समझने का है। लोगों को जागने की जरूरत है और उन्हें यह परखने की जरूरत है कि क्या जुमलों के आधार पर देश और प्रदेश उन्नतशील हो सकता है? क्या इसी झूठ के आसरे युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सकता है? 

क्या इसी फरेब और जनविरोधी नीतियों के कारण गरीब का भला हो सकता है? अहम बात तो ये है कि इस देश और प्रदेश में आज युवा बढ़ती बेरोजगारी के कारण पथभ्रष्ट हो गया है और बेरोजगारी के संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री को सही आंकड़े तक की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने एक पूछे गए प्रश्न के जवाब में गलत आंकड़े पेश किए। अब लोगों को यह समझना चाहिए कि आंकड़ों के झूठे जाल बुनकर ये लोग हरियाणा को किस दिशा में ले जा रहे हैं?

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर लोगों को अपने हक-अधिकार के लिए दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेगी। जिस प्रकार पूर्व के इनेलो शासन में ‘सरकार जनता के द्वार’ जाती थी तो आने वाली इनेलो की सरकार में भी यही रिवायत जारी रहेगी। लोगों के घर द्वार पहुंच कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। 

युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। महंगाई पर अंकुश लगाया जाएगा और गृहणी को प्रत्येक माह रसोई बजट के लिए 1100 रुपए देने के साथ-साथ एक गैस सिलैंडर हर महीने मुफ्त दिया जाएगा। किसानों पर इस तानाशाही सरकार के कारण बढ़ रहे कर्जों को हटाया जाएगा।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD