Wednesday, 07 June 2023

 

 

खास खबरें इंडियन स्पाइडर मैन (माइल मोरालेस) उर्फ कौस्तुव घोष ने 'अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' के हिंदी डब वर्जन से सब को किया चकित मीलट अभियान को आगे बढ़ाने में कृषि विवि का योगदान महत्वपूर्णः शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा परिसर का दौरा ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब राज्य ज़िला दफ़्तर कर्मचारी यूनियन के साथ मीटिंग हिमाचल के लोगों का देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास : शिव प्रताप शुक्ल मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य भर में सांस्कृतिक मेलों की लड़ी करवाने को मंजूरी प्रदूषण समस्या के समाधान का हिस्सा बनें: डा.आशा पंजाब देगा 10 हज़ार नौकरियां, प्लेसमेंट मुहिम बुधवार को आबकारी विभाग ने गुंडागर्दी पर उतरने वाले परचून लायसेंसधारकों पर शिकंजा कसा सरकारी और निजी शैक्षिक संस्थाएं स्कॉलरशिप न आने के कारण किसी भी विद्यार्थी को पेपर में बैठने से न रोकें : हरजोत सिंह बैंस प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित होगा इथेनॉल प्लांट: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव छावनी कलां में 24 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संसद की लोक लेखा समिति से की भेंट झूठे केस में फंसाने एवं पुलिस पर मारपीट के आरोप, गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 96वें दिन जिला फतेहाबाद में पहुंची मर्यादित होगा अगर बालपन, सहज सुखी होगा फिर जीवन विधायक लाभ सिंह उगोके पर प्रताप बाजवा के विवादित बयान की 'आप' ने की निंदा, कहा - यह पंजाब के दलित समाज का अपमान विश्व पर्यावरण दिवस : पंजाब के गाँवों में ठोस अवशेष प्रबंधन और तरल अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा समूह शहरी स्थानीय इकाईयों में लगाऐ जाएंगे 2.25 लाख पौधे, गिनती और प्रगति का ऑनलाइन रखा जायेगा रिकॉर्ड : बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कामों का लिया जायज़ा केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान अधीन जालंधर में पानी की संभाल संबंधी प्रोजैक्ट की प्रगति का लिया जायजा

 

देश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने में हरियाणा का अहम योगदान रहेगा - मनोहर लाल खट्टर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व का शुभारंभ, आयुर्वेद व मॉडर्न मेडिसिन का समन्वय सम्पूर्ण स्वास्थ्य का विकल्प

Manohar Lal Khattar, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Mar 2023

आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के आयुर्वेद महापर्व 2023 का शुभारंभ हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने  श्री धनवंत्री आयुर्वैदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 46 में किया ।3 दिन आयुर्वेद पर देश भर से आए आयुर्वेद के विद्वान करेंगे मंथन ।आयुर्वेद पर्व में 3 दिन लगातार तीन दिन 11 बजे  आयुर्वेदाचार्य द्वारा फ्री  चेकअप व दवाइयों का वितरण किया जाएगा 

तीनों दिन के आयुर्वेद कैंप में आम जनता के लिए फ्री एंट्री होगी।अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन एवं राज्यसभा चंडीगढ़ द्वारा आयुर्वेद पर्व 2023 का आयोजन श्री धनवंत्री आयुर्वैदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल चंडीगढ़ में किया जा रहा है । यह जानकारी डॉ गीता जोशी ने  दी व बताया कि आयुर्वेद पर्व में पद्मश्री पद्म भूषण अवार्ड  वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा ,वैद्य अनिल भारद्वाज सहित पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल व चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहे।

चंडीगढ़ सेक्टर 46 के धन्वंतरी आयुर्वेद कॉलेज में आयुर्वेद पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आयुर्वेद से जुड़ी  कई हस्तियां शामिल हुई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी खास तौर पर शिरकत की । इसके अलावा कार्यक्रम में आयुर्वेद से जुड़े लोग,वैद्य, छात्र और आम लोग पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि आजकल मेडिकल या आयुर्वेद के छात्र खुद को वैद्य कहलाना पसंद नहीं करते। डाक्टर कहलाना पसंद करते हैं।

पहले शिक्षा और चिकित्सा सबको मिलती थी। फिर इसमें पैसे का चलन शुरू हो गया । लोगों को लगने लगा कि अगर पैसे देकर कोई काम करवाया तो बेहतर हो सकता है। आयुर्वेद सबसे बेहतर चिकित्सा पद्धति है। एलोपैथी में हम एक बीमारी का इलाज करवाते हैं दुसरी बिमारी लग जाती है मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें कुरुक्षेत्र में कृष्णा आयुर्वेद विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है। जिसके लिए 100 एकड़ भूमि मंजूर हो चुकी है।हमें इसके लिए एक कुलपति की तलाश है। 

उन्होंने नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन के अध्यक्ष राकेश शर्मा से कहा कि आप कोई नाम सुझाएं।एक समय में देश में अनाज की कमी थी और आज हम अनाज एक्सपोर्ट करते हैं। लेकिन उत्पादन बढने के साथ साथ इसमें फर्टीलाइजर नाम की एक कमी आ गई जिससे कई बिमारियां फैल रही हैं। हमें अब यूटर्न लेना होगा। हमें प्राकृतिक खेती की और जाना होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार एक किलो चावल उगाने में तीन हजार लीटर पानी इस्तेमाल होता है। हम हरियाणा में आयुर्वेद को बहुत बढावा दे रहे हैं।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD