Sunday, 01 October 2023

 

 

खास खबरें राज्य सरकार आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ रु खर्च कर रही है : सुखविंदर सिंह सुक्खू अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 2 अक्टूबर को पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में आई.सी.यू व एन.आई.सी.यू का करेंगे उद्घाटन नगर निगम ने शहर में करवाए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा राज्य के औद्योगिक विकास में नया मील पत्थर; मुख्यमंत्री रखेंगे हॉलैंड आधारित कैटल फीड प्लांट का नींव पत्थर लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अमूल्य योगदान के लिए एसडीआरएफ की सराहना की एलपीयू द्वारा 120 इनोवेटिव टीमों के साथ 'गेटवे टू स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच)-2023' आयोजित जेल लैंड में जंगल बन चुका शहीद भगत,राजगुरु व सुखदेव का पार्क : वीरेश शांडिल्य चंडीगढ़ भाजपा परिवार लगातार बढ़ता हुआ: अरूण सूद कौन है राज शांडिल्य के विकी विद्या? टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा आयुष्मान भव अभियान के तहत- ब्लाक खुईखेड़ा में लोगों को दिलाई अंगदान करने की शपथ मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने जिला सांबा के विकासात्मक परिदृश्य की समीक्षा की ऋषि कुल बैंगलोर के श्री श्री गुरुनाथ मोक्ष ने उपराज्यपाल से भेंट की महिला एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश की संयुक्त समिति ने उपराज्यपाल से भेंट की मेयर एसएमसी, अध्यक्ष हिंदी कश्मीरी संगम ने उपराज्यपाल से भेंट की सचिव खेल परिषद ने दक्षिण कश्मीर में जनजातीय क्षेत्रों का दौरा किया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 12 अत्याधुनिक लाइब्रेरियां पंजाबियों को समर्पित पी.पी.एस.सी.एल. का सीनियर एक्स.ई.एन. 45,000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू पहली अक्तूबर से धान की सुचारू खरीद के लिए पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 1854 खरीद केंद्र नोटीफायी रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में नारी शक्ति को किया सलाम

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Mar 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रसारण 'मन की बात' में नारी शक्ति के अहम योगदान के बारे में बात की। ये नवरात्रि का समय है, शक्ति की उपासना का समय है। आज, भारत का जो सामथ्र्य नए सिरे से निखरकर सामने आ रहा है, उसमें बहुत बड़ी भूमिका हमारी नारी शक्ति की है। 

हाल-फिलहाल ऐसे कितने ही उदाहरण हमारे सामने आए हैं। आपने सोशल मीडिया पर, एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव को जरूर देखा होगा। सुरेखा एक और कीर्तिमान बनाते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस की भी पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं। 

फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा, जिनकी डॉक्यूमेंट्री 'द एलीफेंट व्हिस्पर्स' ने इस महीने की शुरूआत में ऑस्कर पुरस्कार जीता, का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ''इस महीने निर्माता गुनीत मोंगा और निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विस ने अपने डॉक्यूमेंट्री 'द एलीफेंट व्हिस्पर्स' के लिए ऑस्कर जीतकर देश का नाम रोशन किया।''

भाभा परमाणु अनुभाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की साइंटिस्ट बहन ज्योतिर्मयी मोहंती ने भी देश के लिए एक और उपलब्धि दर्ज की है। ज्योतिर्मयी को रसायन विज्ञान और रसायन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आईयूएसी से एक विशेष पुरस्कार मिला है। इस साल की शुरूआत में, भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वल्र्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। 

राजनीति में महिलाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ''राजनीति को देखें तो नागालैंड में एक नई शुरूआत हुई है। नागालैंड में 75 साल में पहली बार दो महिला विधायक अपनी जीत के साथ विधानसभा पहुंची हैं। उनमें से एक को नागालैंड सरकार में मंत्री भी बनाया गया है, यानी पहली बार राज्य के लोगों को महिला मंत्री मिली है।''

पीएम मोदी ने एनडीआरएफ दल की महिला सदस्यों का भी जिक्र किया, जो भूकंप प्रभावित तुर्की में राहत और पुनर्वास कार्य के लिए गई थीं। मोदी ने कहा, भारत ने संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत शांति सेना में केवल महिलाओं के लिए एक प्लाटून भी तैनात किया है। प्रधानमंत्री ने ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी का भी जिक्र किया, जो लड़ाकू इकाई में कमांड नियुक्ति पाने वाली पहली महिला वायु सेना अधिकारी हैं। 

मोदी ने भारतीय सेना के कैप्टन शिवा चौहान का भी जिक्र किया, जो सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। प्रधानमंत्री ने अपने प्रसारण में अंगदान और सौर ऊर्जा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD