Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बालिका आश्रम में मनाया अपना जन्मदिवस

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Mar 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बालिका आश्रम टूटीकण्डी, शिमला में बालिकाओं के साथ अपना 59वां जन्मदिवस मनाया और उन्हें मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर केक भी काटा गया तथा बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 6 हजार अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरम्भ की है तथा विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए भी एक योजना तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र ही आरम्भ किया जाएगा। यह योजना ऐसे बच्चों की क्षमता विकास तथा उनकी आकांक्षाओं को पूर्ण कर आजीविका अर्जित करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है।

इससे पूर्व, विभिन्न क्षेत्रों तथा वर्गों के लोगों ने मुख्यमंत्री के निवास ओक ओवर में जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा, कमलेश ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड की टीम को सम्मानित किया। उन्होंने विजेता टीम को एक लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने जागरूकता पैदल यात्रा में भी भाग लिया जिसमें सैंकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। यह यात्रा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सचिवालय से आरम्भ होकर ओक ओवर में सम्पन्न हुई।मुख्यमंत्री रिज पर रक्तदान शिविर तथा गेयटी थियेटर मे सिनर्जिस्टिक यूथ एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल है तथा राज्य देश में मॉडल राज्य के रूप में उभर रहा है।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार मादक पदार्थो के दुरूपयोग को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने जा रही है। प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र को और सुदृढ़ करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दूरभाष पर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मंत्रीगण, विधायकगण, विभिन्न बोर्ड तथा निगम के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माता तारा देवी मंदिर में शीश नवाया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की उन्नति तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD