Thursday, 08 June 2023

 

 

खास खबरें प्रदेश को फिर से खेलों में अग्रणी बनाने के लिए पंजाब सरकार कर रही है हर संभव प्रयास : गुरमीत सिंह मीत हेयर ग्रामीण पुलिस ने 13 सदस्यीय लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ , आठ आरोपी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री डा.बलजीत कौर ने मलोट शहर के वार्ड नं. 2 के लोगों की समस्याओं का लिया जायजा 8468 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं से 12584 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कृषि मंत्री चन्द्र कुमार ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त द्वारा 'सिख ऑफ द ईयर अवार्ड' से सम्मानित स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा विधान सभा की विभिन्न कमेटियां गठित, नोटिफिकेशन जारी ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ बुधवार को 97वें दिन में पहुंची मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा एक साल के अंदर 35वां जच्चा-बच्चा देखभाल केंद्र लोगों को समर्पित मॉक ड्रिल को पूरी गंभीरता से लें अधिकारी - जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल होशियारपुर में मस्जिदों व मदरसों को 14.25 लाख रुपए के विकास फंड किए जारी: एम.एफ. फारुकी पंजाब सरकार ने प्रदेश में एक वर्ष में 29 हजार से ज्यादा नौजवानों को दिया रोजगार: ब्रम शंकर जिंपा प्रदेश सरकार उद्यमियों को निवेश अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए वचनबद्ध: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राहुल चाबा ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) का पद्भार संभाला ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 134 कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव बूथगढ़ में 82 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत प्लास्टिक कम करो, पर्यावरण बचाओ थीम के तहत पर्यावरण दिवस मनाया गया पंजाब सरकार द्वारा रेत/बजरी को सस्ते भाव पर यकीनी बनाने के लिए 34 माइनिंग कलस्टर जल्द किये जाएंगे लोगों को समर्पित कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने हलका खरड़ के गाँवों को विकास कामों के लिए 83 लाख रुपए की ग्रांटें की जारी नई खेल नीति पंजाब में खेल संस्कृति के पुनरूद्धार को बढ़ावा देगी : मीत हेयर परिवहन मंत्री द्वारा मिनी और बड़े प्राईवेट बस ऑपरेटरों के साथ मीटिंग, टाईम-टेबल की कमियां जल्द दूर करने का भरोसा

 

निरंकारी सतगुरु के पावन सानिध्य में सामूहिक विवाह का आयोजन

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

प्रयागराज , 26 Mar 2023

प्रयागराज के परेड मैदान में आयोजित 44वें निरंकारी प्रान्तीय संत समागम के पहले दिन आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सद्गुरू माता जी ने कहा कि गृहस्थ जीवन में सत्संग, सेवा, सिमरण करते हुए निराकार प्रभू को तो प्राथमिकता देनी ही है, साथ ही घर-परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आध्यात्मिक पहलू भी मजबूत बनाए रखना है। 

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि परिवार की एकता आपसी विश्वास, परस्पर प्रेम और मिलवर्तन की भावना से मजबूत होती है। हमें एक दूसरे के सुख और दुःख में भी पूरी मजबूती के साथजुड़े रहना है। नव विवाहित जोड़ों को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपनी दिव्य वाणी द्वारा आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि आज इस समारोह में वर एवं वधू के परिणय सूत्र में बंधने से दोनों ओर के परिवारों का मिलन हुआ है। 

अब दोनों ने एक-दूसरे के परिवार को अपनाना है। आपस में ताल मेल रखते हुए प्रेम, नम्रता एवं सद्व्यवहार आदि दिव्य गुणों को अपनाकर जीवन में आने वाली जिम्मेदारियों को मिलजुल कर निभानी है। निरंकारी मिशन के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। 

सादगीपूर्वक ढंग से आयोजित इस समारोह का शुभारंभ निरंकारी मिशन के पारंपरिक ‘जयमाला एवं सांझा हार से हुआ। भक्ति संगीत के साथ 4 प्रणों में निरंकारी लावां पढ़ा गया एवं हर लावां के अंत में सतगुरुमाता सुदीक्षा जी एवं निरंकारी राजपिता रमित जी एवं अन्य श्रद्धालु भक्तों द्वारा इन नव परिणीत जोड़ों पर फूलों की वर्षा की गई।

समारोह की विशेषताएं –

सादा शादियों का ये अनूठा रूप था जहां जाति पाति, वेशभूषा, बोली भाषा एवं प्रांतों से ऊपर उठकर 48 जोड़े एक ही प्रांगण में निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी एवं निरंकारी राजपीता जी के सानिध्य में परिणय सूत्र मेंबंधे।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD