Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

बिजली विभाग में 2424 नई भर्ती की प्रक्रिया मुकम्मल, नियुक्ति पत्र जल्दी जारी होंगे : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

कहा, बीते एक साल के दौरान बिजली विभाग में 1397 नौजवानों को दीं सरकारी नौकरियाँ

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Mar 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के नौजवानों को लगातार रोजग़ार मुहैया करवा रही है और बिजली विभाग द्वारा जल्द ही 2424 खाली पदों पर योग्य नौजवानों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।यह जानकारी देते हुए पंजाब के ऊर्जा मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. में ग्रुप ए, बी और सी के अलग-अलग 2424 पदों के विरुद्ध भर्ती प्रक्रिया मुकम्मल कर ली गई है और आने वाले भविष्य में योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरियाँ प्रदान की जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि बीते एक साल के दौरान बिजली विभाग में 1397 नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ मुहैया करवाई जा चुकी हैं।कैबिनेट मंत्री ने नए 2424 पदों सम्बन्धी विवरण देते हुए बताया कि इनमें 02 असिस्टेंट मैनेजर (आई.टी., ग्रुप ए), 36 जूनियर इंजीनियर (ग्रुप बी) और 2386 असिस्टेंट लाईनमैन, एल.डी.सी., क्लर्क ( ग्रुप बी) आदि शामिल हैं, जिनको जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।  

ऊर्जा मंत्री ने बीते वर्ष के दौरान मुहैया करवाई गई सरकारी नौकरियों की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 26 असिस्टेंट इंजीनियर (इलैक्ट्रिकल), 05 असिस्टेंट मैनेजर (आई.टी.), 85 जूनियर इंजीनियर (इलैक्ट्रिकल), 59 जूनियर इंजीनियर (सब-स्टेशन), 14 जूनियर इंजीनियर (सिविल), 294 ए.एस.एस.ए., 08 इलैक्ट्रीशन (ग्रेड- 2), 08 असिस्टेंट लाईनमैन, 03 सुपरीटेंडैंट (डिविजऩल अकाऊंट्स), 25 रेवेन्यू अकाउंटैंट, 677 एल.डी.सी./ क्लर्क, 60 सेवादार/चौंकीदार (तरस के आधार पर) 38 एल.डी.सी. (तरस के आधार  पर) और 95 आर.टी.एम. आदि को भर्ती किया गया है।  

स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आगे बताया कि बीते एक साल के दौरान राज्य के लगभग 27 हज़ार योग्य नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ मुहैया करवाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह नौकरियाँ योग्यता और केवल मैरिट के आधार पर मुहैया करवाई गई हैं।  

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD