Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

रेत की 50 और सार्वजनिक खदानें जल्द शुरू होंगी : मीत हेयर

खनन एवं भूविज्ञान मंत्री ने सार्वजनिक रेत की खदानों के कामकाज का लिया जायज़ा

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Mar 2023

लोगों को सस्ते भाव पर रेत मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जल्द ही 50 नई सार्वजनिक खदानें शुरू करेगी। इस सम्बन्धी फ़ैसला खनन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की अध्यक्षता अधीन हुई उच्च स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया।  

रेत की सार्वजनिक खदानों के कामकाज का जायज़ा लेने के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि इस समय राज्य में 32 सार्वजनिक खदानें चल कर रही हैं, जिनका लोगों को बड़े स्तर पर फ़ायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन खदानों की संख्या बढ़ाई जाएगी क्योंकि राज्य सरकार द्वारा जल्द ही राज्य भर में 50 नई सार्वजनिक खदानें शुरू की जाएंगी। 

मीत हेयर ने बताया कि इन सार्वजनिक खदानों से 5.50 रुपए प्रति घन फुट के हिसाब से रेत मुहैया करवाई जा रही हैमंत्री ने कहा कि इन सार्वजनिक खदानों को लोगों द्वारा भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि इनसे स्थानीय मज़दूरों को काम भी मिला है, जिस कारण कई नौजवानों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजग़ार मुहैया करवाया गया है। 

मीत हेयर ने यह भी कहा कि हाल ही में कैबिनेट द्वारा स्वीकृत की गई नीति के अनुसार विभाग द्वारा हरेक 15 दिनों के बाद वाणिज्यिक खनन स्थलों के कलस्टरों के लिए निविदाएँ भी जारी की जाएंगी।खनन मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा पहले ही 21.03.23 को 14 कलस्टरों के लिए निविदाएँ जारी की जा चुकी हैं। 

उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों में सरकार द्वारा 100 के करीब कलस्टरों के लिए निविदाएँ माँगी जाएंगी। मीत हेयर ने कहा कि सरकार नियमित रूप से लोगों से फीडबैक माँग रही है और हरेक सार्वजनिक साइट के सही ढंग से कामकाज को सुनिश्चित बनाने के लिए काम की समीक्षा कर रही है।  बैठक में प्रमुख सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह, डायरैक्टर डी.पी.एस. खरबन्दा, एस.इज़ और जि़ला खनन अधिकारी उपस्थित थे।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD