Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) का शुभारम्भ किया ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करें नवनियुक्त सहायक अभियंता : सुखविंदर सिंह सुक्खू नीति आयोग द्वारा पंजाब के 10 ब्लाकों में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम शुरू जिला मोगा में जल्द ही तीन और आम आदमी क्लीनिक खुलेंगे "रोज़ रोज़ी ते गुलाब" की शूटिंग हुई शुरू; 24 मई 2024 को रिलीज़ होने वाली है फिल्म फगवाड़ा शुगर मिल मामला : सरकार डिफाल्टर शुगर मिलों की संपत्ति जप्त कर किसानों को पैसा देगी : मलविंदर सिंह कंग शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पालमपुर दौरे पर दी करोड़ों रुपए की सौगातें “समाज में करुणा की भावना जागृत करना ही है समय की मांग” नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का युवाओं से आह्वान ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला स्तरीय तैराकी मुकाबलों की करवाई शुरुआत राज्य सरकार आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ रु खर्च कर रही है : सुखविंदर सिंह सुक्खू अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 2 अक्टूबर को पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में आई.सी.यू व एन.आई.सी.यू का करेंगे उद्घाटन नगर निगम ने शहर में करवाए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा राज्य के औद्योगिक विकास में नया मील पत्थर; मुख्यमंत्री रखेंगे हॉलैंड आधारित कैटल फीड प्लांट का नींव पत्थर लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अमूल्य योगदान के लिए एसडीआरएफ की सराहना की एलपीयू द्वारा 120 इनोवेटिव टीमों के साथ 'गेटवे टू स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच)-2023' आयोजित जेल लैंड में जंगल बन चुका शहीद भगत,राजगुरु व सुखदेव का पार्क : वीरेश शांडिल्य चंडीगढ़ भाजपा परिवार लगातार बढ़ता हुआ: अरूण सूद कौन है राज शांडिल्य के विकी विद्या? टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा आयुष्मान भव अभियान के तहत- ब्लाक खुईखेड़ा में लोगों को दिलाई अंगदान करने की शपथ

 

यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता

Sports News, Football, Football Player, Kylian Mbappe
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 25 Mar 2023

विश्व कप उपविजेता फ्ऱांस ने यूरो 2024 क्वालीफायर्स में अपने पहले मुकाबले में हॉलैंड को 4-0 से हरा दिया जबकि बेल्जियम ने रोमेलू लुकाकू की हैट्रिक की बदौलत स्वीडन को 3-0 से हरा दिया। हॉलैंड के पांच खिलाड़ियों को मैच की पूर्वसंध्या पर ़फ्लू वायरस से पीड़ित होने के कारण घर भेज दिया गया था। 

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार किलियन एमबापे ने पहली बार फ्ऱांस की नेशनल टीम की कप्तानी संभाली। एन्टोयन ग्रीजमैन ने दो मिनट बाद ही फ्ऱांस का खाता खोल दिया। छह मिनट बाद डिफेंडर डायोट उपमेकानो ने दूसरा गोल दाग दिया। एमबापे ने 21वें मिनट में स्कोर 3-0 पहुंचा दिया। 

अंतिम क्षणों में एमबापे ने फ्ऱांस का चौथा गोल दागा और फ्ऱांस की आल टाइम स्कोरिंग लिस्ट में 38 गोल के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए। ग्रुप बी के अन्य मुकाबले में जिब्राल्टर को यूनान से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। बेल्जियम ने लुकाकू की हैट्रिक से अपना मुकाबला स्वीडन से आसानी से जीता। 

लेकिन ऑस्ट्रिया के अजरबैजान को 4-1 से हराने के कारण ग्रुप तालिका में बेल्जियम दूसरे नंबर पर है। चेक गणराज्य ने ग्रुप ई में पोलैंड को 3-1 से हराया जबकि मोल्दोवा और फरोए आईलैंड ने 1-1 का ड्रा खेला। ग्रुप जी में बुल्गारिया को मोंटेनेग्रो से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा जबकि सर्बिया ने लिथुआनिया को 2-0 से हरा दिया।

 

Tags: Sports News , Football , Football Player , Kylian Mbappe

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD