Monday, 05 June 2023

 

 

खास खबरें ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के मुख्यमंत्री को साफ इंकार; ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी कोई हिस्सेदारी’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संरक्षित एवं संतुलित विकास पर बल दिया कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार : सुखविंदर सिंह सुक्खू शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : ब्रम शंकर ज़िम्पा ज़मीनी स्तर पर काम में तेज़ी लाने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के स्टाफ को जल्द करेगें तर्कसंगत : लालजीत सिंह भुल्लर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब की यूनिवर्सिटीज ने किया कमाल पंजाब सरकार आपके द्वार: पटियाला में अब तक लगे 16 जन सुविधा कैंप का हजारों लोगों को हुआ लाभ : अजीतपाल सिंह कोहली सांसद संजीव अरोड़ा ने साइकिल उद्योग को साइकिल लेन स्थापित करने के लिए एनएचएआई से आग्रह करने का दिया आश्वासन राज्य सरकार ओपन हाइड्रो पॉलिसी लाएगी : सुखविंदर सिंह सुक्खू अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनीं पर्यावरण विभाग के स्वच्छता अभियान में 10 हजार लोग होंगे शामिल ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ रविवार को 94वें दिन में पहुंची पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन नंगल फ्लाईओवर की प्रगति को लेकर हर सप्ताह हरजोत सिंह बैंस करेंगे समीक्षा बैठक चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की

 

अमन अरोड़ा द्वारा शासन सुधार विभाग के अधिकारियों को सबसे ख़राब और बढ़िया कारगुज़ारी वाले जिलों की सूची जमा कराने के निर्देश

शासन सुधार और लोक शिकायत निवारण मंत्री के तौर पर संभाला पद

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Mar 2023

पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को शासन सुधार और लोक शिकायत निवारण (डी. जी. आर. एंड. पी. जी.) मंत्री के तौर पर एक और विभाग का चार्ज संभाल लिया है। पद संभालने के बाद श्री अमन अरोड़ा ने प्रमुख सचिव श्री तेजवीर सिंह, डायरैक्टर श्री गिरिश दियालन और विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग करके विभाग के कामकाज का जायज़ा लिया।

इस दौरान पेशकारी देते हुए डी. जी. आर. के प्रमुख सचिव श्री तेजवीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि राज्य में 535 सेवा केन्द्रों के द्वारा लोगों को निर्धारित समय में 433 सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने लोक शिकायत निवारण प्रणाली (पी. जी. आर. एस.), ई-ऑफिस और स्टेट डी. बी. टी. सैल और विभाग की तरफ से चलाए जा रहे अन्य प्रोजेक्टों के बारे भी जानकारी दी।

श्री अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि वह सेवा केन्द्रों के द्वारा मुहैया करवाई जा रही नागरिक सेवाओं के एक साल के आंकड़ों का विश्लेषण करें और सबसे ख़राब और बढ़िया कारगुज़ारी वाले जिलों संबंधी और सेवा में देरी करने वाले मुलाजिमों की सूची जमा करवाई जाये।

श्री अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को प्रशासनिक ढांचे में हर स्तर पर और सुधार करने और जवाबदेही को यकीनी बनाने के लिए अधिक ज़ोरदार ढंग से काम करने को कहा जिससे सूचना और प्रौद्यौगिकी के द्वारा लोगों को निर्विघ्न, पारदर्शी और सुखद ढंग के साथ सेवाएं मुहैया करवाई जा सकें।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का उनको नयी ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद करते हुए भरोसा दिया कि वह अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे जिससे लोगों को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग के साथ सेवाएं प्रदान की जा सकें।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD