Wednesday, 07 June 2023

 

 

खास खबरें इंडियन स्पाइडर मैन (माइल मोरालेस) उर्फ कौस्तुव घोष ने 'अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' के हिंदी डब वर्जन से सब को किया चकित मीलट अभियान को आगे बढ़ाने में कृषि विवि का योगदान महत्वपूर्णः शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा परिसर का दौरा ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब राज्य ज़िला दफ़्तर कर्मचारी यूनियन के साथ मीटिंग हिमाचल के लोगों का देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास : शिव प्रताप शुक्ल मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य भर में सांस्कृतिक मेलों की लड़ी करवाने को मंजूरी प्रदूषण समस्या के समाधान का हिस्सा बनें: डा.आशा पंजाब देगा 10 हज़ार नौकरियां, प्लेसमेंट मुहिम बुधवार को आबकारी विभाग ने गुंडागर्दी पर उतरने वाले परचून लायसेंसधारकों पर शिकंजा कसा सरकारी और निजी शैक्षिक संस्थाएं स्कॉलरशिप न आने के कारण किसी भी विद्यार्थी को पेपर में बैठने से न रोकें : हरजोत सिंह बैंस प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित होगा इथेनॉल प्लांट: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव छावनी कलां में 24 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संसद की लोक लेखा समिति से की भेंट झूठे केस में फंसाने एवं पुलिस पर मारपीट के आरोप, गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 96वें दिन जिला फतेहाबाद में पहुंची मर्यादित होगा अगर बालपन, सहज सुखी होगा फिर जीवन विधायक लाभ सिंह उगोके पर प्रताप बाजवा के विवादित बयान की 'आप' ने की निंदा, कहा - यह पंजाब के दलित समाज का अपमान विश्व पर्यावरण दिवस : पंजाब के गाँवों में ठोस अवशेष प्रबंधन और तरल अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा समूह शहरी स्थानीय इकाईयों में लगाऐ जाएंगे 2.25 लाख पौधे, गिनती और प्रगति का ऑनलाइन रखा जायेगा रिकॉर्ड : बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कामों का लिया जायज़ा केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान अधीन जालंधर में पानी की संभाल संबंधी प्रोजैक्ट की प्रगति का लिया जायजा

 

राहुल गांधी को मानहानि के मुकदमे में फंसाना ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi, Rahul Gandhi

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2023

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सूरत की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अब उनके समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन फैसले से सहमत नहीं। 

सूरत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल ने कहा कि राहुल गांधी को मानहानि के मुकदमे में फंसाना ठीक नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट कहा, दिल्ली में मेरे खिलाफ इन लोगों ने पोस्टर लगाए। मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। जनतंत्र में जनता को अपने नेता के पक्ष या खिलाफ में अपने विचार रखने का पूरा अधिकार है। 

मेरे खिलाफ पोस्टर लगाने वालों को गिऱफ्तार ना किया जाये। केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट कर कहा, गैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुकदमे कर उन्हें खत्म करने की साजिश हो रही है। हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं, मगर राहुल गांधी को इस तरह मानहानि मुकदमे में फंसाना ठीक नहीं। 

जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं, पर इस निर्णय से असहमत हैं। वहीं आप प्रवक्ता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी राहुल गांधी के बचाव में कहा, अलग-अलग मुकदमों में विपक्ष के नेताओं को फंसाया जा रहा है। 

दर्जनों एफआईआर कर विपक्ष को बताया जा रहा है कि आप आवाज सरकार से सवाल करेंगे तो आपकी जुबान बंद करा देंगे। यह ठीक नहीं है। फिलहाल आप पार्टी की ओर से राहुल गांधी का बचाव किए जाने के बाद सवाल उठने लगा है कि आखिर दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी ने अपने रुख में बदलाव क्यों किया! माना जा रहा है कि शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और उसके बाद के हालात को भांपते हुए पार्टी ने कांग्रेस का खुलकर समर्थन करने का निर्णय लिया है। 

इससे पहले संसद सत्र के दौरान भी कई मौकों पर आप सांसदों ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर अडानी मुद्दे का विरोध किया। हालांकि जब कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कुछ कार्रवाई होती है तो 'आप' क्यों चुप्पी साधे रखती है।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi , Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD