Wednesday, 07 June 2023

 

 

खास खबरें इंडियन स्पाइडर मैन (माइल मोरालेस) उर्फ कौस्तुव घोष ने 'अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' के हिंदी डब वर्जन से सब को किया चकित मीलट अभियान को आगे बढ़ाने में कृषि विवि का योगदान महत्वपूर्णः शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा परिसर का दौरा ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब राज्य ज़िला दफ़्तर कर्मचारी यूनियन के साथ मीटिंग हिमाचल के लोगों का देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास : शिव प्रताप शुक्ल मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य भर में सांस्कृतिक मेलों की लड़ी करवाने को मंजूरी प्रदूषण समस्या के समाधान का हिस्सा बनें: डा.आशा पंजाब देगा 10 हज़ार नौकरियां, प्लेसमेंट मुहिम बुधवार को आबकारी विभाग ने गुंडागर्दी पर उतरने वाले परचून लायसेंसधारकों पर शिकंजा कसा सरकारी और निजी शैक्षिक संस्थाएं स्कॉलरशिप न आने के कारण किसी भी विद्यार्थी को पेपर में बैठने से न रोकें : हरजोत सिंह बैंस प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित होगा इथेनॉल प्लांट: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव छावनी कलां में 24 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संसद की लोक लेखा समिति से की भेंट झूठे केस में फंसाने एवं पुलिस पर मारपीट के आरोप, गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 96वें दिन जिला फतेहाबाद में पहुंची मर्यादित होगा अगर बालपन, सहज सुखी होगा फिर जीवन विधायक लाभ सिंह उगोके पर प्रताप बाजवा के विवादित बयान की 'आप' ने की निंदा, कहा - यह पंजाब के दलित समाज का अपमान विश्व पर्यावरण दिवस : पंजाब के गाँवों में ठोस अवशेष प्रबंधन और तरल अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा समूह शहरी स्थानीय इकाईयों में लगाऐ जाएंगे 2.25 लाख पौधे, गिनती और प्रगति का ऑनलाइन रखा जायेगा रिकॉर्ड : बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कामों का लिया जायज़ा केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान अधीन जालंधर में पानी की संभाल संबंधी प्रोजैक्ट की प्रगति का लिया जायजा

 

आईपीएल में खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट फ्रैंचाइजियों पर निर्भर है: रोहित

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, India, Australia, India Vs Australia, 3rd ODI, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2023, IPL 2023

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 23 Mar 2023

भारतीय टीम प्रबंधन ने आईपीएल फ्रैंचाइजियों को भारतीय खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट करने के लिए कहा है। हालांकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने यह भी संदेह जताया है कि इसे किसी आईपीएल टीम द्वारा माना जाएगा। उन्होंने कहा, "यह अब फ्रैंचाइजियों पर निर्भर है, क्योंकि अब फ्ऱैंचाइजी ही खिलाड़ियों के मालिक हैं। 

हमने फ्रैंचाइजियों को इस बारे में संकेत दे दिए हैं। यह अब खिलाड़ियों पर भी निर्भर है। वे व्यस्क हैं और उन्हें अपने शरीर का देखभाल खुद करना है। अगर उन्हें लगता है कि कुछ ज्यादा हो रहा है तो वे बात करके एक या दो मैचों का ब्रेक ले सकते हैं। हालांकि मुझे नहीं लगता है कि ऐसा कुछ होगा।"

आईपीएल, भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के दस दिन के भीतर ही शुरू हो रहा है, वहीं आईपीएल फाइनल के एक सप्ताह के भीतर ही भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेलना है। भारत के कई प्रमुख खिलाड़ी मसलन श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और ऋषभ पंत अभी चोटिल हैं और वे आंशिक या पूर्ण रूप से आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। 

आगामी वनडे विश्व कप को देखते हुए यह अच्छे संकेत नहीं कहे जा सकते हैं। रोहित भी इस बारे में चिंतित हैं। उन्होंने कहा, "हां, यह चिंताजनक है। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जो हमारे अंतिम एकादश का नियमित हिस्सा होते हैं। हालांकि वे जल्द फिट होने की कोशिश भी कर रहे हैं। 

हमारा भी ध्यान खिलाड़ियों के प्रबंधन पर है, इसलिए कई बार आप देखते हैं कि खिलाड़ियों को आराम दिया जाता है। जब आप अधिक क्रिकेट खेलते हैं, तो चोट होना लाजि़मी है। इसलिए आप सभी चीजों को नियंत्रित नही कर सकते हैं, जो आपके हाथ में है, उसे ही नियंत्रित किया जा सकता है।"

रोहित ने आगे कहा, "खिलाड़ी भी इससे निराश हैं। वे लगातार खेलना चाहते हैं, बाहर नहीं बैठे रहना चाहते हैं। यह दु:खद भी है कि आप इसमें अधिक कुछ नहीं कर सकते हैं। श्रेयस का उदाहरण सबके सामने है। वह दिन भर बैठा था और शाम को थोड़ा सा नॉक करने गया था, इसी में ही उसको इंजरी हो गई। आप इसमें ज्यादा कुछ कर भी नहीं सकते हो। हां, अब खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट कर उन्हें पर्याप्त आराम दे सकते हो और हम ऐसा कर रहे हैं।"

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , India , Australia , India Vs Australia , 3rd ODI , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2023 , IPL 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD