Saturday, 03 June 2023

 

 

खास खबरें राजस्व जिला नूरपुर में 43000 लीटर अवैध शराब जब्त बेहतर जल प्रबंधन के लिए पंजाब इजराईल के साथ रणनीतिक साझेदारी करेगा -ब्रम शंकर जिंपा प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश का हेमंत सोरेन ने भी किया विरोध, राज्यसभा में बिल के खिलाफ वोट करेगी झारखंड मुक्ति मोर्चा जनकल्याण और विकास ही सरकार का एजेंडा- मुकेश अग्निहोत्री डोडरा-क्वार तथा कोटखाई-हाटकोटी सुरंगों के निर्माण के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ज़िला फरीदकोट में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए फंडस की कमी नहीं आने दी जाएगी: कुलतार सिंह संधवां पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल समावेशी प्रगतिशीलता और सतत विकास लाने को समर्पित : डॉ. महेंद्र सिंह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 110 रुपये प्रति लीटर मिलेगा सरसों का तेल: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सांसद संजीव अरोड़ा ने जैन धर्म की प्रशंसा और परोपकारी कार्यों के लिए जवाहर लाल ओसवाल और उनके परिवार की सराहना की डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक न्याय विभाग में 25 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 92वें दिन जिला हिसार के बरवाला व उकलाना विधानसभा क्षेत्रों के बरवाला शहर, खेदड़, बालक एवं पाबड़ा गांवों में पहुंची ए.आई.एफ. स्कीम के सफलतापूर्वक लागू होने से पंजाब में 3300 करोड़ रुपए के खेती प्रोजेक्टों की हुई शुरुआतः चेतन सिंह जौड़ामाजरा एमपी संजीव अरोड़ा और एडीसी बैंस ने जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सुनिश्चित करने के लिए आरती इंटरनेशनल लिमिटेड की सराहना की चेयरमैन ज़िला योजना कमेटी ने पंचायत अफसरों के साथ की मीटिंग मीत हेयर द्वारा भाखड़ा-नंगल प्रोजैक्ट का दौरा, डैम और जल भंडारण का किया निरीक्षण खेल मंत्री मीत हेयर ने जूनियर हॉकी एशिया कप विजेता भारतीय टीम को दी मुबारकबाद सांसद संजीव अरोड़ा ने लुधियाना के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर डीसी, एमसी, ग्लाडा और जिला पुलिस के साथ बैठक की छोटा भंगाल बैजनाथ का महत्वपूर्ण क्षेत्र : किशोरी लाल संत निरंकारी मिशन द्वारा संपूर्ण भारत के 15 पर्वतीय स्थलों पर विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्व दुग्ध दिवस समारोह, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के समर मीट को संबोधित किया

 

आयुष मंत्रालय ने पद्म पुरस्कार, 2023 के विजेताओं, जिन्होंने आयुष-क्षेत्र में योगदान दिया है, को सम्मानित किया

पुरस्कार उत्कृष्टता के प्रतीक हैं और हमारे समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना बहुत गर्व की बात है - श्री सर्बानंद सोनोवाल

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Mar 2023

आयुष मंत्रालय ने आयुष के क्षेत्र में योगदान देने वाले 2023 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने के लिए मंगलवार शाम को एक सम्मान समारोह आयोजित किया। केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आयुष प्रणालियों को लोकप्रिय बनाने में योगदान देने के लिए श्री कमलेश पटेल (पद्म भूषण), अध्यक्ष, श्री राम चंद्र मिशन, हैदराबाद; डॉ. मनोरंजन साहू (पद्म श्री), प्रख्यात आयुर्वेद चिकित्सक और सर्जन और डॉ. गोपालसामी वेलुचामी (पद्म श्री), अनुभवी सिद्ध चिकित्सक को सम्मानित किया।

आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने तीनों पद्म पुरस्कार विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वैद्य राजेश कोटेचा, सचिव, आयुष मंत्रालय; श्री पी.के. पाठक, विशेष सचिव, आयुष मंत्रालय; श्री राहुल शर्मा, संयुक्त सचिव, आयुष मंत्रालय; वैद्य मनोज नेसारी, सलाहकार (एवाई), आयुष मंत्रालय, अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि पद्म पुरस्कार विजेताओं की उपलब्धियां हम सभी के लिए प्रेरणा के समान हैं और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, पूरे देश के लिए एक शानदार उदाहरण पेश करती है। उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार उत्कृष्टता के प्रतीक हैं और अपनी अथक मेहनत एवं समर्पण के माध्यम से हमारे समाज में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना, राष्ट्र के लिए बहुत गर्व की बात है।

श्री कमलेश पटेल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। वे एक प्रसिद्ध समाज सेवक हैं और चार दशकों से अधिक समय से, भारत में वंचित समुदायों को शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल तथा आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित रूप से काम कर रहे हैं। अपने हार्टफुलनेस (दिल की धड़कन) आंदोलन के माध्यम से, उन्होंने 160 से अधिक देशों में ध्यान योग तक मुफ्त पहुंच को सक्षम बनाया है और 5,000 से अधिक स्कूलों, विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों और शिक्षकों के लिए मूल्य-आधारित विकास कार्यक्रम विकसित किए हैं।डॉ. मनोरंजन साहू को चिकित्सा के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है और वे आयुर्वेदिक सर्जरी के विशेषज्ञ हैं, जिन्हें लगभग 40 वर्षों का अनुभव है। आईएमएस, वाराणसी के आयुर्वेद संकाय के पूर्व डीन और एआईआईए, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ साहू शल्य तंत्र (आयुर्वेद) के क्षेत्र में योगदान के लिए जाने जाते हैं। वे किफायती कीमत पर समाज के गरीब और कमजोर वर्गों का निस्वार्थ उपचार कर रहे हैं।

पद्मश्री से सम्मानित डॉ. गोपालसामी वेलुचामी ने 2018 से 2021 तक आयुष मंत्रालय के सिद्ध अनुसंधान के शीर्ष निकाय सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन सिद्धा के वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। वे वर्तमान में सिद्ध फार्माकोपिया समिति, चेन्नई के मानद अध्यक्ष हैं। कोविड-19 प्रबंधन के लिए संभावित दवा के रूप में 'काबासुराकुदिनेर' का सुझाव सबसे पहले देने वालों में डॉ. वेलुचामी अग्रणी थे।

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने भी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य की कामना की।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में आज आयोजित हो रहे एक नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार, 2023 प्रदान करेंगी।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD