Saturday, 30 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

आईपीएल 2023:मुम्बई इंडियंस सफल होगा यदि टिम डेविड और ग्रीन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या की जगह भरने में सफल रहे: हरभजन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2023, IPL 2023, Mumbai Indians, Tim David, Cameron Green, Kieron Pollard, Hardik Pandya, Harbhajan Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 21 Mar 2023

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि आईपीएल के 16वें संस्करण में मुम्बई इंडियंस की सफलता के लिए टिम डेविड और कैमरून ग्रीन को वो भूमिका निभानी होगी जो कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या निभाया करते थे। आईपीएल 2023 के आधिकारिक टीवी प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए हरभजन ने पांच बार के चैंपियन मुम्बई इंडियंस के लिए अच्छी शुरूआत पर जोर दिया और साथ ही कहा कि यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि टीम में नए चेहरे कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या की भूमिका को दोहरा पाते हैं या नहीं। 

2012 सत्र में मुम्बई का नेतृत्व करने वाले पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा, "मुम्बई तभी सफल होगी यदि टिम डेविड वही काम कर पाते हैं जो पोलार्ड किया करते थे और ग्रीन वही काम कर पाते हैं जो पांड्या किया करते थे। उन दोनों में क्षमता है लेकिन आईपीएल ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें यदि आप पहले दिन से चलना शुरू कर देते हैं तो आपका सत्र अच्छा होगा। 

यदि आप नहीं चल पाते हैं और आपको अपनी लय पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है तो आपके लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।"हरभजन आईपीएल ऑन स्टार ट्रॉफी टूर का हिस्सा थे जिसने मंगलवार को मुम्बई का दौरा किया। पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा कि मुम्बई के लिए अपना आईपीएल अभियान मजबूती से शुरू करना कितना जरूरी है।मुम्बई पिछले सत्र में तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही थी लेकिन इस बार वह अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए छठी बार खिताब जीतना चाहेगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2023 , IPL 2023 , Mumbai Indians , Tim David , Cameron Green , Kieron Pollard , Hardik Pandya , Harbhajan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD