Tuesday, 30 May 2023

 

 

खास खबरें पहरावर की जमीन ब्राह्मणो को देने पर सीएम मनोहर लाल खट्टर को वीरेश शांडिल्य ने भगवान परशुराम की प्रतिमा देकर किया सम्मानित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 30 जून तक बाढ़ रोकथाम संबंधी प्रबंध मुकम्मल करने और जल स्रोतों की सफ़ाई करने के दिए आदेश शहीद कौम का कीमती सरमाया : डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर पंजाब सरकार द्वारा जि़ला योजना समितियों के लिए 13 करोड़ रुपए का फंड अलॉट : हरपाल सिंह चीमा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से भेंट की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पर्वतारोही बलजीत कौर को सम्मानित किया एलपीयू के फैशन के विद्यार्थियों ने डिजाइनर वस्त्रों को दिल्ली फैशन वीक-2023 में प्रदर्शित किया आईएएस प्रोबेशनर्स ने राज्यपाल से भेंट की चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा डायरैक्टर बाग़बानी के मुख्य दफ़्तर की औचक चैकिंग 'आप' ने मजीठा विधानसभा क्षेत्र में फैलाया पैर, पार्टी में शामिल हुए इलाके के कई स्थानीय नेता ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 88वें दिन जिला हिसार के हांसी व नारनौंद हलके के गांव भाटोल, बडाला, बास, भकलाना, उगालन होते हुए खाण्डा खेड़ी पहुंची राजिंदरा अस्पताल, पटियाला के ईएनटी डॉक्टरों ने स्कल बेस ट्यूमर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने ‘सरबत दा भला’ चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से खोले गए नि:शुल्क कंप्यूटर सैंटर का किया उद्घाटन कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने अलग-अलग गाँवों के विकास कार्यों का लिया जायज़ा कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम का लाभः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आबकारी विभाग ने शराब के बारों में होने वाली ग़ैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए ‘नाइट स्वीप’ ऑपरेशन चलाया: हरपाल सिंह चीमा मिनिस्टर्स फ्लाइंग सक्वेड ने अनिर्धारित रूटों पर चल रहीं पाँच बसें और तीन टिकट ग़बन के मामले पकड़े: लालजीत सिंह भुल्लर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा गांव लोहाखेड़ा में करीब 78 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में प्रथम रहने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित जिसने कतरा भर भी साथ दिया हमारा मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर ने जल विद्युत परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

 

निधन की अफवाह पर बोले टॉलीवुड अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव, 'मैं मरा नहीं हूं

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Kota Srinivasa Rao, Kota Srinivasa Rao Death, Kota Srinivasa Rao Death News, Kota Srinivasa Rao Fake News, Kota Srinivasa Rao Latest News, Kota Srinivasa Rao Today News

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 21 Mar 2023

दिग्गज टॉलीवुड एक्टर कोटा श्रीनिवास राव ने मंगलवार को कहा कि सोशल मीडिया में उनके निधन की खबर चल रही है। उन्होंने लोगों से उनकी मौत की अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को खारिज करने के लिए एक वीडियो जारी किया। 

75 वर्षीय ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को किसी की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। श्रीनिवास राव ने कहा कि लोगों को अफवाह फैलाने वालों को कड़ा सबक सिखाना चाहिए। अभिनेता ने अपनी मृत्यु के बारे में अफवाहों को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा, ऐसे समय में जब मैं कल उगादि त्योहार में व्यस्त हूं, फोन कॉल्स का सिलसिला परेशान कर रहा था। 

अगर मेरी जगह कोई बुजुर्ग होता, तो उसका दिल धड़कना बंद कर देता। एक्टर ने यह भी खुलासा किया कि उनकी मौत की अफवाह के बाद, 10 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए उनके घर आए। उन्होंने कहा, अगर वे लोकप्रियता या पैसा चाहते हैं, तो इसे कमाने के कई तरीके हैं लेकिन ऐसी अफवाहें फैलाना उचित नहीं है। 

एक्टर ने 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने 1978 में 'प्रणाम खरीडू' से डेब्यू किया था। वह 1990 के दशक में भाजपा में शामिल हुए थे और 1999 में विजयवाड़ा पूर्व से आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए थे।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Kota Srinivasa Rao , Kota Srinivasa Rao Death , Kota Srinivasa Rao Death News , Kota Srinivasa Rao Fake News , Kota Srinivasa Rao Latest News , Kota Srinivasa Rao Today News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD