Sunday, 04 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन नंगल फ्लाईओवर की प्रगति को लेकर हर सप्ताह हरजोत सिंह बैंस करेंगे समीक्षा बैठक चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मेहनत रंग लाई मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड ने डीज़ल व टिकट चोरी सहित पांच मामले रिपोर्ट किए: लालजीत सिंह भुल्लर "कैंसर सर्वाइवर्स डे" के अवसर पर सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा, "कैंसर" शब्द से डरें नहीं विशेष ओलम्पिक प्रतिभागियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज -ब्रम शंकर जिम्पा भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब के हर स्कूल के विद्यार्थियों को पंजाब की महान विरासत और विरासत से जोड़ने का नया प्रयास-हरजोत सिंह बैंस ओडिशा ट्रेन हादसा: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, स्थिति का लिया जायजा सिडनी के घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेलना चाहते हैं डेविड वॉर्नर जब डब्ल्यूटीसी का फाइनल हुआ तब जाकर हमें मौके गंवाने का अहसास हुआ : पैट कमिंस फ्रेंच ओपन में कार्लोस अल्कराज ने शापोवालोव को हरा कर चौथे दौर में प्रवेश किया केलांग बस अड्डे में 14 लाख से निर्मित ई बस चार्जिंग स्टेशन का विधायक रवि ठाकुर ने किया लोकार्पण शुभमन गिल की तुलना सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से करना सही नहीं : गैरी कर्स्टन अमेरिका में मेटा, गूगल, स्नैप पर मुकदमा, बच्चों को मानसिक रूप से बीमार बनाने का आरोप मोदी सरकार के 9 साल - भाजपा के विकास तीरथ मुहिम के हिस्से के रूप में पटियाला की जल परियोजना का जायजा लेते डॉ महेंद्र सिंह और जय इंदर कौर पीएम नरेंद्र मोदी ने बालासोर ट्रेन हादसे पर की उच्चस्तरीय बैठक काउंटी चैंपियनशिप का अनुभव भारत के खिलाफ काम आएगा : मार्नस लाबुशेन समाज के समस्त वर्गों के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध– किशोरी लाल उलटी गिनती शुरू: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के लिए दो महीने शेष

 

राहुल मामले में असहिष्णुता की सीमा पार हो गई : अभिषेक मनु सिंघवी

Abhishek Manu Singhvi, New Delhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Mar 2023

कांग्रेस ने राहुल गांधी पर पुलिस की कर्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए इसे एक माहौल बनाने का प्रयास करार दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को कहा कि ऐसा देश में 70 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी से दिल्ली पुलिस को इतने लंबे समय के बाद मामले में कार्रवाई करने का वक्त मिला। 

भारत जोड़ो यात्रा को खत्म हुए 45 दिन हो गए हैं। इस मामले में आखिर दिल्ली पुलिस अब सवाल पूछने क्यों आई है। इससे विपक्ष को डराने की कोशिश की जा रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने जो भी सवाल राहुल गांधी से पूछे हैं, उन्हें एकत्रित करके समय पर उनकी ओर से जवाब दिया जाएगा।

लेकिन इस तरीके से बदले की कार्रवाई देश में पहले कभी किसी राजनेता पर नहीं की गई। सिंघवी ने कहा कि हम जानते हैं कि देश का कानून क्या है? और हमें यह पता है इसका जवाब क्या देना है। यात्रा में चल रहे किसी भी व्यक्ति से राहुल गांधी मुलाकात करते रहे, सब के बारे में जानकारी हासिल करना असंभव है।

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में कहा कि एक आम आदमी के घर में भी दिल्ली पुलिस इस तरीके से दाखिल नहीं होती, जिस तरीके से राहुल गांधी जैसे नेता के घर में पुलिस पूछताछ करने के लिए गई। उन्होंने कहा इस देश में लोकतंत्र खतरे में है। 

बदले की कार्रवाई के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है। सवाल इस बात का है कि राहुल गांधी पर केस क्या बनता है, उनके ऊपर आरोप क्या है? देश में एक नई परंपरा की शुरूआत हो रही है जिसमें बीजेपी खुद फंसने वाली है।

वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 16 विपक्षी दलों के केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट होने के बाद मामले से ध्यान हटाने और बदले की कार्यवाई करते हुए सरकार की ओर से इस तरह की कार्रवाई राहुल गांधी के ऊपर की जा रही है।

गौरतलब है कि श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं के 'यौन शोषण' पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पुलिस ने नोटिस भेजकर जवाब देने को कहा है। साथ ही रविवार को दिल्ली पुलिस की टीम राहुल गांधी के घर उनसे पूछताछ करने पहुंची।

 

Tags: Abhishek Manu Singhvi , New Delhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD