Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

तानाशाह सरकार को सबक सिखाएगी जनता : चौ. ओमप्रकाश चौटाला

इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने परिवर्तन यात्रा के दौरान समर्थकों में भरा जोश

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 17 Mar 2023

इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला का कहना है कि आज हरियाणा की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। अगले साल होने वाले चुनावों में जनता इस तानाशाह सरकार को निश्चित रूप से सबक सिखाएगी। इनेलो ही आज एक ठोस व सशक्त विकल्प है। हरियाणा परिवर्तन यात्रा में पहुंचे इनेलो सुप्रीमो का दीदार करने के लिए भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने मौजूदा सरकार को जुमलों की सरकार बताते हुए कहा कि आज विकास कार्य बाधित होकर रहे गए हैं। 

प्रदेश की स्थिति चिंतनीय हो गई है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं मयस्सर नहीं हो रही हैं। अस्पतालों में चिकित्सक व दवाइयां नहीं हैं। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि विकास के नाम पर एक नई ईंट तक नहीं लगी। स्कूलों में मास्टर नहीं है। नफरत फैलाई जा रही है और इसकी आड़ में लोगों को लूटा जा रहा है। टैक्स पर टैक्स लगाए जा रहे हैं। देश का पैसा अंबानी-अडानी जैसे मु_ी भर लोगों की जेब में जा रहा है।

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि हमारे राज में जो सडक़ें बनी थी, उसका बुरा हाल हो गया है। बुजुर्गों को पैंशन के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। लोगों का कोई भला कर सकता है तो वह इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ही है। चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि हमारा किसी से द्वेष नहीं, हमारा किसी से विरोध नहीं, ना ही हमारा कोई राजनीतिक स्वार्थ है। हम तो चौ. देवी लाल के सपनों को साकार करने के लिए जनता के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। लोगों का आपस में जोडऩे के लिए गांव-गांव परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अतीत में हमने अच्छे काम किए हैं, भविष्य में और अच्छा काम करेंगे। बुजुर्गों की पैंशन नकारा सरकार ने काट दी है, इनेलो शासन आने पर बुजुर्गों की काटी गई पेंशन का पैसा ब्याज सहित दिया जाएगा। महिलाओं को सम्मान के लिए अलग से पैंशन की व्यवस्था  की जाएगी। बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, पढ़ाई की कोई फीस नहीं लगेगी, ना ही कोई किताबों का खर्चा होगा। पढ़ने वाले बच्चे का बीमार पडऩे पर मुफ्त इलाज किया जाएगा। युवाओं को उनकी योग्यता के हिसाब से अच्छा पद दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इनेलो के शासनकाल में वे स्वयं जनता के बीच जाते थे और मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान करते थे। आज यह सरकार लोगों की सुनवाई नहीं कर रही है। चुने हुए जनप्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। किसान, व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर सभी वर्ग इस सरकार से मायूस हैं। प्रदेश पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। 

बेरोजगारी के चलते युवा वर्ग हताश और निराश है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलता है। आज 400 रुपए वाला रसोई गैस सिलैंडर 1200 रुपए तक पहुंच गया है। पैट्रोल-डीजल, खाद, कीटनाशकों के दाम में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। यह सरकार लोगों को राहत पहुंचाने की बजाय दोनों हाथों से प्रदेश को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में इस सरकार को जनता वोट की चोट से सबक सिखाएगी और फिर इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश में खुशहाली का दौर फिर से लौट आएगा।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD