Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भाजपा जिस दल से घबरा जाती, उसके घर ईडी और सीबीआई भेज रही : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 17 Mar 2023

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्ष के नेताओं पर हो रही सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर कहा कि भाजपा जिस दल से घबरा जाती है, उसके घर पर ईडी, इन्कम टैक्स और सीबीआई भेज देती है। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव आज लखनऊ से कोलकाता पहुंचे। 

इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की है। एक अन्य कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को भी सम्बोधित किया। अखिलेश बोले कि "पश्चिम बंगाल में तो कम लोग जेल में हैं, उत्तर प्रदेश में तो सपा के बहुत से विधायक, नेता झूठे मुकदमों में जेल में हैं। 

भाजपा जिस दल से घबरा जाती है, उसके घर पर ईडी, इन्कम टैक्स और सीबीआई भेज देती है। भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है।"अखिलेश यादव ने कहा कि "लोकसभा चुनाव में सपा कैसे ज्यादा सीटें जीते इसकी तैयारी हो रही है। बैठक में देश के हालात पर चर्चा होगी। 

भाजपा लगातार संविधान और लोकतंत्र पर हमला कर रही है। यह विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है।"उन्होंने कहा कि इस पर बहस होनी चाहिए कि महंगाई कैसे रूकेगी, बेरोजगारी कैसे खत्म होगी?सपा मुखिया ने कहा कि "देश की अर्थव्यवस्था पीछे जा रही है। 

इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। पूरे देश की जनता अब इसको हटाना चाहती है। इनकी नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। गरीब की गरीबी बढ़ती जा रही है जबकि चंद पूंजीपतियों की सम्पत्ति में कई गुना इजाफा हो रहा है। सरकारी कुनीतियों के चलते बैंक घाटे में जा रहे हैं और राष्ट्रीय सम्पत्तियां बेची जा रही हैं।"

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD