Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

सरकार रोजगार को लेकर देती झूठे आंकड़े : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 16 Mar 2023

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। यूपी लोकसभा चुनाव में देश की दिशा तय करेगा। यहां से प्रधानमंत्री बनते रहे हैं। भाजपा सरकार ने यूपी को हर मामले में पीछे छोड़ दिया है। भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों से लगातार झूठ बोल रही है। 

सरकार रोजगार को लेकर झूठे आंकड़े देती है। अखिलेश ने गुरुवार को एक जारी बयान में कहा, "भाजपा सरकार ने जनता से किये वादों को पूरा नहीं किया। कोई विकास नहीं किया। विकास को लेकर सवाल पूछने पर सरकार जेल भिजवा देती है। यह कहां का लोकतंत्र है? भाजपा सरकार संविधान विरोधी है। 

यह सच नहीं सुनना चाहती है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी-माफिया खुलेआम घटनाएं कर रहे हैं।"अखिलेश यादव ने कहा कि हम लगातार मांग कर रहे हैं कि "भाजपा सरकार प्रदेश के टॉप टेन और टॉप 100 माफियाओं की सूची जारी करें लेकिन भाजपा सरकार सूची नहीं जारी कर रही है। 

क्योंकि सूची जारी होगी तो उसमें सबसे ज्यादा संख्या में भाजपाई ही होंगे।"बोले कि "भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब नहीं देना चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। सड़कों और खेतों में सांड घूम रहे हैं। किसानों और आम लोगों की जान जा रही है। भाजपा सरकार छुट्टा जानवरों के चलते होने वाली मौतों को नहीं रोक पा रही है।"

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD