Sunday, 01 October 2023

 

 

खास खबरें "रोज़ रोज़ी ते गुलाब" की शूटिंग हुई शुरू; 24 मई 2024 को रिलीज़ होने वाली है फिल्म फगवाड़ा शुगर मिल मामला : सरकार डिफाल्टर शुगर मिलों की संपत्ति जप्त कर किसानों को पैसा देगी : मलविंदर सिंह कंग शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पालमपुर दौरे पर दी करोड़ों रुपए की सौगातें “समाज में करुणा की भावना जागृत करना ही है समय की मांग” नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का युवाओं से आह्वान ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला स्तरीय तैराकी मुकाबलों की करवाई शुरुआत राज्य सरकार आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ रु खर्च कर रही है : सुखविंदर सिंह सुक्खू अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 2 अक्टूबर को पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में आई.सी.यू व एन.आई.सी.यू का करेंगे उद्घाटन नगर निगम ने शहर में करवाए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा राज्य के औद्योगिक विकास में नया मील पत्थर; मुख्यमंत्री रखेंगे हॉलैंड आधारित कैटल फीड प्लांट का नींव पत्थर लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अमूल्य योगदान के लिए एसडीआरएफ की सराहना की एलपीयू द्वारा 120 इनोवेटिव टीमों के साथ 'गेटवे टू स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच)-2023' आयोजित जेल लैंड में जंगल बन चुका शहीद भगत,राजगुरु व सुखदेव का पार्क : वीरेश शांडिल्य चंडीगढ़ भाजपा परिवार लगातार बढ़ता हुआ: अरूण सूद कौन है राज शांडिल्य के विकी विद्या? टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा आयुष्मान भव अभियान के तहत- ब्लाक खुईखेड़ा में लोगों को दिलाई अंगदान करने की शपथ मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने जिला सांबा के विकासात्मक परिदृश्य की समीक्षा की ऋषि कुल बैंगलोर के श्री श्री गुरुनाथ मोक्ष ने उपराज्यपाल से भेंट की महिला एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश की संयुक्त समिति ने उपराज्यपाल से भेंट की मेयर एसएमसी, अध्यक्ष हिंदी कश्मीरी संगम ने उपराज्यपाल से भेंट की

 

राहुल गांधी ने देश को पहुंचाया है नुकसान, नहीं करेंगे माफ : किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Law and Justice, Rahul Gandhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Mar 2023

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लंदन में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि देश के लोगों ने अगर कांग्रेस को और राहुल गांधी को नकार दिया है तो यह उनकी गलती नहीं है। लेकिन कोई अगर देश को गाली देगा तो ये देश उसको कभी माफ नहीं करेगा। 

गुरुवार को नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह देश के लिए बहुत दुखद है कि संसद का एक सदस्य खुद संसद की गरिमा को गिराने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है, उन्होंने देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है और वे (भाजपा) चुप नहीं रहेंगे और न ही उन्हें माफ करेंगे। 

कांग्रेस की भी आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को यह लगता है कि हमारे देश का अपमान करना कोई गंभीर बात नहीं है तो वह संसद में लोगों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व करने के लायक भी नहीं है। राहुल गांधी पर राजनीतिक हमला जारी रखते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि दो बातें बहुत स्पष्ट है। 

पहला, राहुल गांधी ने लंदन में जाकर झूठ बोला। संसद में जितना समय उन्हें दिया गया था उस से अधिक उन्होंने बोला, सदन के नियमों को तार-तार कर झूठ बोला। दूसरा उन्होंने बोला कि वो देश में जाकर अपनी बात नहीं कह सकते हैं, उन्हें रोक दिया जाता है लेकिन सबने देखा कि उन्होंने यात्रा की और लगातार बोलते रहे।

राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए रिजिजू ने कहा कि इस देश में जो सबसे ज्यादा बोलता है वही कह रहा है कि बोलने नहीं दिया जाता। वो जो बोलते हैं, उससे उनकी ही पार्टी कांग्रेस को नुकसान होता है लेकिन उन्हें कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है और राहुल गांधी कांग्रेस को डुबाने का काम करते हैं तो भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश पर वे चुप नहीं रह सकते।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Law and Justice , Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD