Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें इंडियन स्पाइडर मैन (माइल मोरालेस) उर्फ कौस्तुव घोष ने 'अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' के हिंदी डब वर्जन से सब को किया चकित मीलट अभियान को आगे बढ़ाने में कृषि विवि का योगदान महत्वपूर्णः शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा परिसर का दौरा ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब राज्य ज़िला दफ़्तर कर्मचारी यूनियन के साथ मीटिंग हिमाचल के लोगों का देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास : शिव प्रताप शुक्ल मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य भर में सांस्कृतिक मेलों की लड़ी करवाने को मंजूरी प्रदूषण समस्या के समाधान का हिस्सा बनें: डा.आशा पंजाब देगा 10 हज़ार नौकरियां, प्लेसमेंट मुहिम बुधवार को आबकारी विभाग ने गुंडागर्दी पर उतरने वाले परचून लायसेंसधारकों पर शिकंजा कसा सरकारी और निजी शैक्षिक संस्थाएं स्कॉलरशिप न आने के कारण किसी भी विद्यार्थी को पेपर में बैठने से न रोकें : हरजोत सिंह बैंस प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित होगा इथेनॉल प्लांट: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव छावनी कलां में 24 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संसद की लोक लेखा समिति से की भेंट झूठे केस में फंसाने एवं पुलिस पर मारपीट के आरोप, गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 96वें दिन जिला फतेहाबाद में पहुंची मर्यादित होगा अगर बालपन, सहज सुखी होगा फिर जीवन विधायक लाभ सिंह उगोके पर प्रताप बाजवा के विवादित बयान की 'आप' ने की निंदा, कहा - यह पंजाब के दलित समाज का अपमान विश्व पर्यावरण दिवस : पंजाब के गाँवों में ठोस अवशेष प्रबंधन और तरल अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा समूह शहरी स्थानीय इकाईयों में लगाऐ जाएंगे 2.25 लाख पौधे, गिनती और प्रगति का ऑनलाइन रखा जायेगा रिकॉर्ड : बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कामों का लिया जायज़ा केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान अधीन जालंधर में पानी की संभाल संबंधी प्रोजैक्ट की प्रगति का लिया जायजा

 

एलपीयू के 50 अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों द्वारा अमृतसर की जी-20 मीट में विदेशी प्रतिनिधियों को ट्रांसलेशन सहायता

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 15 Mar 2023

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) पवित्र शहर अमृतसर में शिक्षा पर आयोजित जी-20 बैठक में भाग लेने के लिए अपने 100 विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों को भेजकर वैश्विक स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई  है।इस प्रति, एलपीयू के लगभग 50 अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी  अमृतसर में जी-20 बैठक में विदेशी प्रतिनिधियों को अनुवाद सहायता प्रदान कर रहे हैं। 

भाग लेने वाले विदेशी प्रतिनिधियों के बीच बातचीत को सुव्यवस्थित करने के लिए वे 5 फैकल्टी  सदस्यों के साथ विदेशी भाषा विशेषज्ञों के रूप में भी जुटे हुए हैं।एलपीयू के कुल मिला कर 100 विद्यार्थी  और फैकल्टी सदस्य इस जी-20 बैठक में भाग ले रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से 38 राष्ट्रीय विद्यार्थी मीट  में विभिन्न गतिविधियों में संपर्क अधिकारियों और स्वयंसेवकों के रूप में भी तालमेल कर रहे हैं।

इसके अलावा, मल्टी-टास्कर एग्री-ड्रोन और एक रोड पैचर पर आधारित 2 इनोवेशन परियोजनाएं  कई समस्याओं को एक साथ हल करने के लिए प्रदर्शित की गईं हैं। प्लास्टिक कचरे से पहनने योग्य टी-शर्ट तैयार करने के लिए एक अनूठा स्टार्टअप भी यहां मौजूद है जो मीट में दर्शकों को लुभा रहा है। इस तरह, एलपीयू की तीन उल्लेखनीय परियोजनाएं प्रदर्शनी केंद्र में विशेष रूप से प्रदर्शित हैं।

एलपीयू के चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने अंतरराष्ट्रीय मीट  का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए जागरुक विद्यार्थियों को बधाई दी।अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच के रूप में, ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी (G20) एक अंतर-सरकारी मंच है जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ (EU) शामिल हैं। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था से संबंधित प्रमुख मुद्दों, जैसे अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता, जलवायु परिवर्तन शमन, और सतत विकास को संबोधित करने के लिए काम कर रहा है।

वर्तमान में, शहर अमृतसर  शिक्षा  पर  जी-20  बैठक की मेजबानी कर रहा  है जहाँ  कई कार्यक्रम आयोजित होने वाले हैं |  केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय 17 मार्च तक दूसरे शिक्षा कार्य समूह (EdWG) की मेजबानी कर रहा है। यहां सदस्य देशों, अतिथि देशों, यूनेस्को और यूनिसेफ सहित आमंत्रित संगठनों की  भागीदारी है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में  संगोष्ठी,  प्रदर्शनी और कार्य समूह की बैठकों के दौर शामिल हैं।

 

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD