Sunday, 04 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन नंगल फ्लाईओवर की प्रगति को लेकर हर सप्ताह हरजोत सिंह बैंस करेंगे समीक्षा बैठक चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मेहनत रंग लाई मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड ने डीज़ल व टिकट चोरी सहित पांच मामले रिपोर्ट किए: लालजीत सिंह भुल्लर "कैंसर सर्वाइवर्स डे" के अवसर पर सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा, "कैंसर" शब्द से डरें नहीं विशेष ओलम्पिक प्रतिभागियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज -ब्रम शंकर जिम्पा भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब के हर स्कूल के विद्यार्थियों को पंजाब की महान विरासत और विरासत से जोड़ने का नया प्रयास-हरजोत सिंह बैंस ओडिशा ट्रेन हादसा: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, स्थिति का लिया जायजा सिडनी के घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेलना चाहते हैं डेविड वॉर्नर जब डब्ल्यूटीसी का फाइनल हुआ तब जाकर हमें मौके गंवाने का अहसास हुआ : पैट कमिंस फ्रेंच ओपन में कार्लोस अल्कराज ने शापोवालोव को हरा कर चौथे दौर में प्रवेश किया केलांग बस अड्डे में 14 लाख से निर्मित ई बस चार्जिंग स्टेशन का विधायक रवि ठाकुर ने किया लोकार्पण शुभमन गिल की तुलना सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से करना सही नहीं : गैरी कर्स्टन अमेरिका में मेटा, गूगल, स्नैप पर मुकदमा, बच्चों को मानसिक रूप से बीमार बनाने का आरोप मोदी सरकार के 9 साल - भाजपा के विकास तीरथ मुहिम के हिस्से के रूप में पटियाला की जल परियोजना का जायजा लेते डॉ महेंद्र सिंह और जय इंदर कौर पीएम नरेंद्र मोदी ने बालासोर ट्रेन हादसे पर की उच्चस्तरीय बैठक काउंटी चैंपियनशिप का अनुभव भारत के खिलाफ काम आएगा : मार्नस लाबुशेन समाज के समस्त वर्गों के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध– किशोरी लाल उलटी गिनती शुरू: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के लिए दो महीने शेष

 

25 मार्च को योगी आदित्यनाथ सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सीएम का पाएंगे दर्जा

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Uttar Pradesh Chief Minister

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 15 Mar 2023

25 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में छह साल पूरे हो जाएंगे। इसके साथ वह यूपी में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन जाएंगे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, योगी के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होते ही उनके नाम लगातार छह साल छह दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड होगा। 

यह राज्य में किसी भी मुख्यमंत्री के लिए अब तक की सबसे लंबी अवधि है। इससे पहले कांग्रेस के डॉ संपूणार्नंद 1954 से 1960 तक पांच साल 345 दिन राज्य के मुख्यमंत्री रहे। भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर समारोह की शुरूआत करेगी, जहां योगी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्य महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह और अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 

मुख्यमंत्री अपनी सरकार की छह साल की उपलब्धियां और पिछले छह साल में राज्य में हुए बदलावों के बारे में बताएंगे। वह बेहतर कानून व्यवस्था और रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के कारण राज्य में बने निवेश के अनुकूल माहौल के बारे में भी बात करेंगे। इसी तरह प्रभारी मंत्रियों द्वारा जिलों में प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी। 

इन प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे। 2022 में राज्य विधानसभा में 255 सीटें जीतकर भाजपा राज्य में दूसरी बार सत्ता में आई। पार्टी की राज्य इकाई भी इस अवसर को विभिन्न कार्यों के साथ मनाएगी।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Uttar Pradesh Chief Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD