Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी समझें अपनी जिम्मेदारी - किशोरी लाल अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित महाजन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का न्योता दिया दसूहा-हाजीपुर सड़क का नाम हुआ जस्सा सिंह रामगढ़िया मार्ग ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग को सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग के साथ मुकम्मल करने के निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के मुख्यमंत्री को साफ इंकार; ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी कोई हिस्सेदारी’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संरक्षित एवं संतुलित विकास पर बल दिया कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार : सुखविंदर सिंह सुक्खू शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : ब्रम शंकर ज़िम्पा ज़मीनी स्तर पर काम में तेज़ी लाने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के स्टाफ को जल्द करेगें तर्कसंगत : लालजीत सिंह भुल्लर

 

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की देशभक्ति पर उठाए सवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 14 Mar 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए तर्क दिया कि "अगर वह एक वास्तविक देशभक्त होते तो उन्होंने दिल्ली की शिक्षा प्रणाली में क्रांति लाने वाले व्यक्ति को जेल नहीं भेजा होता।" 

केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक दिवसीय दौरे पर थे, जो चुनावी राज्य में उनकी पहली यात्रा थी। केजरीवाल ने भोपाल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जिस दिन पीएम मोदी ने दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जेल भेजा, मुझे एहसास हुआ कि देश को एक शिक्षित प्रधानमंत्री की जरूरत है। 

अगर वह (मोदी) शिक्षा का अर्थ समझ सकते, तो उन्होंने मनीष सिसोदिया को जेल नहीं भेजा होता। अगर पीएम मोदी सच्चे देशभक्त होते तो दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में क्रांति लाने वाले को जेल नहीं भेजते।"आप नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के पिछले 20 वर्षो में लोगों ने एक के बाद एक घोटाले देखे हैं- व्यापमं, ई-टेंडरिंग, पेपर लीक। 

अपने 20 साल के शासन के दौरान भाजपा ने मध्यप्रदेश में यही किया है। केजरीवाल ने जोर देकर कहा, "पिछले 20 वर्षो के दौरान राज्य में इतना भ्रष्टाचार होने के बावजूद एक भी भाजपा विधायक को जेल नहीं भेजा गया है।" उन्होंने कहा कि राज्य के लोग तथाकथित 'मामा' (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान) से तंग आ चुके हैं "अब वे दिल्ली और पंजाब की तरह यहां भी बदलाव चाहते हैं।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "दिल्ली के लोगों ने हमारा समर्थन किया और हमने बहुत काम किया। पंजाब के लोगों ने भी आप पर भरोसा दिखाया है और हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं, अगले पांच साल में वहां चीजें बदल जाएंगी। मैं मध्य प्रदेश के लोगों से आग्रह करूंगा कि आप भी आप को एक मौका दें और हम यहां भी बड़े बदलाव लाएंगे।"

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD