Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा

 

भाजपा अपने घोटाले, नाकामी छिपाने के लिए ईडी और सीबीआई को बना रही हथियार: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 14 Mar 2023

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने घपले, घोटाले और नाकामी छिपाने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं की छवि को खराब करने और बदनाम करने के लिए ईडी और सीबीआई को हथियार बना लिया है। मंगलवार को अपने जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में शहरों में कूड़े भरे पड़े हैं, सफाई नहीं है। 

इतने वर्ष सरकार चलाने के बाद भाजपा नगरों के सीवर सिस्टम को ठीक नहीं कर पायी, नालों में गन्दगी भरी पड़ी है। नदियां साफ नहीं हुई। गंगा में नाले गिर रहे है वह साफ नही हुए। हाउस टैक्स, वाटर टैक्स बढ़ा दिया गया है। सरकार आम जनता से बिजली बिल महंगा ले रही है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। शहरों में सड़के खराब और टूटी हुई हैं। शहरों में हाउस टैक्स और वाटर टैक्स बढ़ा दिया गया है। भाजपा ने सपना स्मार्ट सिटी का दिखाया था, लेकिन शहरों में सांड घूम रहें है। 

जनता नगर निगम चुनाव में इस पार्टी को महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्था का जवाब देगी। यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा की सरकार में वाराणसी में वीवीआईपी संसदीय क्षेत्र में 25000 अवैध निर्माण हो गए जिनमें अधिकांश भाजपा के प्रश्रय प्राप्त लोगों की संलिप्तता है। जनता देख रही है कि अपराध के प्रति भाजपा की झूठी टॉलरेंस है। छोटी छोटी मासूम बच्चियां तक सुरक्षित नहीं।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD